दुश्मनों के लिए काल है अमेरिका का Black Hawk Helicopter, देखें तस्वीरें; जानें खासियत
दुश्मनों के लिए काल है अमेरिका का Black Hawk Helicopter, देखें तस्वीरें; जानें खासियत
अमेरिका के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सेना के एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और पैसेंजर प्लेन के बीच हुई टक्कर में 67 लोगों की मौत हो गई थी। ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर बेहद शानदार मशीन है। चलिए आपको इस हेलीकॉप्टर की तस्वीरें दिखाते हैं और खास बातें भी बताते हैं।
Published : Feb 02, 2025 02:41 pm IST, Updated : Feb 02, 2025 02:41 pm IST
1/7Image Source : ap
ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर दुनिया भर की सेनाओं द्वारा युद्ध, ट्रांसपोर्ट, बचाव कार्यों और अन्य रणनीतिक मिशनों के लिए उपयोग किया जाता है। यह अपनी हाई स्पीड और घातक हथियारों के लिए जाना जाता है।
2/7Image Source : ap
चार पंखों वाला ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर बेहद शक्तिशाली है। इसे अमेरिकन आर्मी के लिए लॉकहीड मार्टिन ने डिजाइन और तैयार किया है।
3/7Image Source : ap
ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की लंबाई लगभग 19.76 मीटर (64 फीट 10 इंच), चौड़ाई लगभग 3.6 मीटर (11 फीट 10 इंच) और ऊंचाई लगभग 4.01 मीटर (13 फीट 2 इंच) है, जबकि इसके पंखों का एरिया लगभग 16.36 मीटर (53 फीट 8 इंच) होता है।
4/7Image Source : ap
ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का खाली वजन लगभग 5,380 किलोग्राम (11,850 पाउंड), जबकि अपने हथियारों और क्रू के साथ इसका अधिकतम वजन लगभग 9,700 किलोग्राम (21,400 पाउंड) होता है।
5/7Image Source : ap
ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर में 2 पायलट और 11 से 14 सैनिक सवार हो सकते हैं। इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के खिलाफ 'ऑपरेशन थंडर' में हुआ था।
6/7Image Source : ap
ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की अधिकतम स्पीड लगभग 360 किमी/घंटा (225 मील/घंटा) है। ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की रेंज 540 किमी (335 मील) तक है और यह लगभग 4572 मीटर (15,000 फीट) की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
7/7Image Source : ap
ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर विभिन्न प्रकार के हथियारों से लैस है जिसमें .50 कैलिबर मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर, हेलफायर मिसाइल्स शामिल हैं। यह दुश्मनों को चकमा देने में भी माहिर है।