Published : Mar 20, 2026 07:39 pm IST, Updated : Mar 20, 2026 07:39 pm IST
1/13Image Source : X@IDF
इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को तेहरान पर किए गए पहले हमले में ही ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई को मार गिराया। उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ ईरानी लीडर भी मारे गए।
2/13Image Source : X@IDF
सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ ही ईरान के अन्य 7 वरिष्ठ अधिकारी भी इस हमले में मारे गए। इनमें खामेनेई के चीफ एडवाइजर और डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी अली शमखानी, आईआरजीसी के चीफ मोहम्मद पाकपुर, ईरान के इंटेलीजेंस हेड सालेह असादी, खामेनेई के चीफ मिलिट्री ब्यूरो मोहम्मद शिराज़ी, ईरान के रक्षामंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह, एसपीएनडी के चीफ हुसैन जबल अमेलियन और एसपीएनडी के पूर्व चेयरमैन रज़ा मुज़फ़्फ़री-निया का नाम शामिल है।
3/13Image Source : X@IDF
इस कड़ी में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, मेजर जनरल अब्दोलरहीम मूसावी को भी 28 फरवरी के ही संयुक्त अमेरिका-इज़रायल के हवाई हमलों में मार गिराया गया। ईरानी राज्य टीवी ने 1 मार्च को इसकी पुष्टि की। वे रक्षा परिषद की बैठक में अन्य वरिष्ठ कमांडरों (रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह, IRGC प्रमुख मोहम्मद पाकपुर आदि) के साथ मारे गए। यह ईरान की सैन्य कमान को बड़ा झटका था।
4/13Image Source : X@IDF
ईरान ने इसके बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत उनके साथ मारे गए इन 15 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की लिस्ट जारी की। ईरान के लिए इन वरिष्ठ लीडरों का मारा जाना बड़ा झटका था।
5/13Image Source : X@IDF
इसके बाद इजरायल ने ईरान के आईआरजीसी कुद्स लेबनान फोर्स के चीफ कमांडर समेत फिलिस्तीन कॉर्प्स फिगर के वरिष्ठ कमांडर के साथ कुल 6 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया। फिर इनके नामों की लिस्ट जारी की।
6/13Image Source : X@IDF
इसके बाद इजरायल लगातार ईरान को झटके पर झटका देता रहा। एक अन्य हमले में इजरायल ने ईरानी इमाम हुसैन डिवीजन के एक वरिष्ठ कमांडर अली मुस्लिम तबाजा, इसी कमान के धू-अल-फिकर समेत साजेद अल-हंदासा और जिहाद अल-सफीरा को ढेर कर दिया।
7/13Image Source : X@IDF
इजरायल ने ईरान के इंटेलिजेंस कमान के 2 वरिष्ठ अधिकारियों अब्दुल्ला जलाली-नसाब और अमीर शरियात, "खतम अल-अनबिया" को मार गिराया। यह दोनों आपातकालीन कमान के वरिष्ठ खुफिया अधिकारी थे। दोनों वरिष्ठ कमांडर ईरानी खुफिया समुदाय में प्रमुख व्यक्ति थे और ईरानी शासन के नेतृत्व के करीबी थे।
8/13Image Source : X@IDF
इजरायल ने एक अन्य हमले में ईरान के बासिज यूनिट के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को निशाना बनाकर मार गिराया, जो पिछले 6 वर्षों से बासिज यूनिट के कमांडर के रूप में कार्यरत थे। सुलेमानी के नेतृत्व में, बासिज यूनिट ने ईरान में प्रमुख दमनकारी अभियानों का नेतृत्व किया, जिसमें भीषण हिंसा, व्यापक गिरफ्तारियां और नागरिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग शामिल था।
9/13Image Source : X@IDF
इजरायल ने अगली कड़ी में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और शासन के प्रभावी नेता अली लारीजानी को मार गिराया। लारीजानी ईरानी शासन के नेतृत्व में सबसे अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्तियों में से एक माने जाते थे और सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के करीबी सहयोगी थे। ईरानी आतंक शासन के खिलाफ हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान, लारीजानी ने स्वयं ईरानी प्रदर्शनकारियों के नरसंहार की निगरानी की थी।
10/13Image Source : X@IDF
इजरायल ने अली लारीजानी के बाद ईरान को एक और बड़ा झटका दिया। आईडीएफ ने ईरानी शासन के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को तेहरान में एक लक्षित हमले में मार गिराया गया। आईडीएफ के अनुसार खातिब ने हाल ही में पूरे ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्याएं शामिल थीं। उन्होंने दुनिया भर में इजरायलियों और अमेरिकियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का नेतृत्व किया। इसी तरह, उन्होंने महसा अमिनी विरोध प्रदर्शनों (2022-2023) के दौरान ईरानी नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
11/13Image Source : X@IDF
इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय के बाकी बचे हुए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी मार गिराया। इसमें हसन अली मरवान का नाम प्रमुख है, "इमाम हुसैन डिवीजन" के कमांडर थे और अपने पूर्ववर्ती के मारे जाने के एक सप्ताह के भीतर ही खुद भी ढेर हो गए। ईरानी खुफिया मंत्रालय के पास उन्नत खुफिया क्षमताएं हैं, जो निगरानी, जासूसी और दुनिया भर में गुप्त अभियानों को अंजाम देने का काम करता है, खासकर इजरायली और ईरानी नागरिकों के खिलाफ।
12/13Image Source : X@IDF
इजरायल ने ईरान के आईआरजीसी के प्रवक्ता और जनसंपर्क विभाग के प्रमुख अली मोहम्मद नैनी को भी मार गिराया। नैनी ने प्रचार और जनसंपर्क से संबंधित कई पदों पर कार्य किया। पिछले दो वर्षों से आईआरजीसी के मुख्य प्रचारक के रूप में उन्होंने मध्य पूर्व में स्थित अपने सहयोगियों के बीच शासन के आतंकवादी प्रचार का प्रसार किया, ताकि इज़रायल के खिलाफ आतंकवादी हमलों को प्रभावित और बढ़ावा दिया जा सके।
13/13Image Source : X@IDF
इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के बसिज फोर्स की खुफिया डिवीजन के प्रमुख इस्माइल अहमदी को भी ढेर कर दिया। आईडीएफ ने कहा कि इस दौरान तेहरान में बसिज फोर्स के वरिष्ठ नेतृत्व पर हमले में कई अन्य वरिष्ठ कमांडर भी मार दिए गए। अहमदी ने बसिज फोर्स द्वारा किए गए आतंकी हमलों को आगे बढ़ाने और निष्पादित करने में केंद्रीय भूमिका निभाई थी। वे आईआरजीसी की ओर से सार्वजनिक व्यवस्था लागू करने और शासन के मूल्यों को थोपने के लिए जिम्मेदार थे, तथा हाल के ईरान में हुए आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रमुख दमन अभियानों का नेतृत्व किया था।