इजरायल ने ईरान अटैक किया है। इजरायल की ओर से हमला ऐसे समय किया गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर डील पर सहमति के प्रयास करीब-करीब नाकाम साबित हुए हैं। चलिए आपको इस हमले की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jun 13, 2025 03:35 pm IST, Updated : Jun 13, 2025 03:35 pm IST
1/6Image Source : ap
इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं। इन हमलों में ईरान के कम से कम 2 शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है। यह हमला ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर पैदा हुए तनाव के बीच हुआ है।
2/6Image Source : ap
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने हमले के बाद कहा कि इजरायल को 'कड़ी सजा' दी जाएगी। इजरायल की सेना ने कहा है कि ईरान हमले के जवाब में ड्रोन दाग रहा है।
3/6Image Source : ap
इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि लगभग 200 इजरायली लड़ाकू विमान अभियान में शामिल थे और लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया गया जिसमें ईरान का मुख्य परमाणु संवर्धन केंद्र भी शामिल है।
4/6Image Source : ap
इजरायल के हमले में ईरान के अर्द्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई है। हमले में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बाघेरी भी मारे गए हैं।
5/6Image Source : ap
इजरायली नेताओं ने इस हमले को राष्ट्र के अस्तित्व की लड़ाई बताया और कहा कि इस बात का खतरा था कि ईरान परमाणु बम बना सकता है और इस खतरे को रोकने के लिए यह हमला आवश्यक था।
6/6Image Source : ap
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पुष्टि की है कि इजरायली हमले में ईरान के नतांज स्थित यूरेनियम संवर्धन केंद्र को निशाना बनाया गया और कहा कि वह विकिरण के स्तर पर बारीकी से नजर रख रही है।