1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. तस्वीरों के जरिए देखें पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे की झलकियां

तस्वीरों के जरिए देखें पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे की झलकियां

Published : Dec 16, 2025 05:31 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 05:31 pm IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे थे। वह किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर 2 दिवसीय यात्रा पर यहां आए थे। जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ था।
1/7 Image Source : @narendramodi/X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे थे। वह किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर 2 दिवसीय यात्रा पर यहां आए थे। जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ था।
जॉर्डन दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने यहां भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को को संबोधित किया। इस सम्मेलन में युवराज हुसैन और जॉर्डन के व्यापार एवं उद्योग मंत्री तथा निवेश मंत्री भी उपस्थित रहे।
2/7 Image Source : @narendramodi/X
जॉर्डन दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने यहां भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को को संबोधित किया। इस सम्मेलन में युवराज हुसैन और जॉर्डन के व्यापार एवं उद्योग मंत्री तथा निवेश मंत्री भी उपस्थित रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन के बीच संबंध एक ऐसा संबंध है जहां ऐतिहासिक विश्वास एवं भविष्य के आर्थिक अवसर एक साथ आते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
3/7 Image Source : @narendramodi/X
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन के बीच संबंध एक ऐसा संबंध है जहां ऐतिहासिक विश्वास एवं भविष्य के आर्थिक अवसर एक साथ आते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्डन और भारत अपने घनिष्ठ संबंधों की मजबूत नींव पर निर्मित एक जीवंत समकालीन साझेदारी साझा करते हैं। उन्होंने अगले पांच वर्ष में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव भी रखा।
4/7 Image Source : @narendramodi/X
पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्डन और भारत अपने घनिष्ठ संबंधों की मजबूत नींव पर निर्मित एक जीवंत समकालीन साझेदारी साझा करते हैं। उन्होंने अगले पांच वर्ष में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव भी रखा।
जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला II ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद गाड़ी चलाकर जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। यह भारत और जॉर्डन के बीच गर्मजोशी भरे रिश्तों को दिखाता है।
5/7 Image Source : @narendramodi/X
जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला II ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद गाड़ी चलाकर जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। यह भारत और जॉर्डन के बीच गर्मजोशी भरे रिश्तों को दिखाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि वो अल हुसैन के आभारी हैं कि उन्होंने म्यूजियम में उन्हें जॉर्डन के इतिहास और संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया। अम्मान के रास अल-ऐन जिले में स्थित जॉर्डन म्यूजियम देश का सबसे बड़ा म्यूजियम है और इसमें ऐतिहासिक कलाकृतियां रखी हैं।
6/7 Image Source : @narendramodi/X
पीएम मोदी ने कहा कि वो अल हुसैन के आभारी हैं कि उन्होंने म्यूजियम में उन्हें जॉर्डन के इतिहास और संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया। अम्मान के रास अल-ऐन जिले में स्थित जॉर्डन म्यूजियम देश का सबसे बड़ा म्यूजियम है और इसमें ऐतिहासिक कलाकृतियां रखी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन की यात्रा पूरी करने के बाद इथियोपिया का दौरा करेंगे। जॉर्डन के युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला II पीएम मोदी को छोड़ने के लिए खुद एयरपोर्ट तक आए और उन्हें विदाई दी।
7/7 Image Source : @narendramodi/X

Advertisement