PM मोदी चीन के SCO समिट में शी जिनपिंग के अलावा किन नेताओं से मिले और किनसे क्या बात हुई?...देखें ब्यौरा
PM मोदी चीन के SCO समिट में शी जिनपिंग के अलावा किन नेताओं से मिले और किनसे क्या बात हुई?...देखें ब्यौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के एससीओ समिट के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई अन्य विश्व नेताओं के साथ संक्षिप्त मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत के संबंधों को गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।
Published : Aug 31, 2025 06:52 pm IST, Updated : Aug 31, 2025 07:12 pm IST
1/12Image Source : X@narendramodi
एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान सीमा पर शांति, स्थिरता, व्यापार को लेकर अहम सहमति बनी।
2/12Image Source : X@narendramodi
चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया।
3/12Image Source : X@narendramodi
पीएम नरेंद्र मोदी की चीन में एक झलक पाने के लिए भारतीय लोग बेताब दिखे। प्रधानमंत्री ने सभी के पास जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
4/12Image Source : X@narendramodi
तियानजिन में पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ु से संवाद हुआ। मोदी ने भारत और मालदीव के बीच विकास सहयोग को दोनों देशों की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
5/12Image Source : X@narendramodi
PM मोदी ने तियानजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली से मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध गहरे, ऐतिहासिक और अत्यंत विशेष हैं।
6/12Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र के प्रधानमंत्री मोस्तफा मदबोली से मुलाकात की। पीएम ने कुछ वर्ष पहले की अपनी मिस्र यात्रा को स्नेहपूर्वक याद किया। उन्होंने कहा- भारत-मिस्र मित्रता लगातार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है!
7/12Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने एससीओ में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से भेंट कर खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश आने वाले समय में परस्पर लाभकारी अवसरों को लेकर आशावादी हैं।
8/12Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने लिखा कि श्री इमोमाली रहमोन से संवाद करना हमेशा सुखद अनुभव होता है। भारत के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध निरंतर प्रगाढ़ हो रहे हैं, जो एक बहुत ही शुभ संकेत है।
9/12Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने कज़ाख़िस्तान के राष्ट्रपति टोकायेव के साथ विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया। कहा कि ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और फार्मा सहित अनेक प्रमुख क्षेत्रों में हमारे देश मिलकर कार्य कर रहे हैं।
10/12Image Source : X@narendramodi
PM मोदी ने त्येनजिन में म्यांमार के सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग के साथ बातचीत की। उन्होंने लिखा कि म्यांमार, भारत की "एक्ट ईस्ट" और "पड़ोसी प्रथम" नीतियों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और सुदृढ़ करने की अपार संभावनाएं हैं।
11/12Image Source : X@narendramodi
SCO में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने लिखा, "हमारी आज शाम तिआनजिन में हुई बातचीत के दौरान, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति श्री सर्दार बर्डीमुखामेदोव के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।"
12/12Image Source : X@narendramodi
PM मोदी से मिले आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "आर्मेनिया के प्रधानमंत्री श्री निकोल पाशिन्यान के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। भारत और आर्मेनिया के बीच मित्रता और आपसी सहयोग पर आधारित मजबूत और लगातार प्रगाढ़ होते संबंध हैं।"