1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. दुनिया
  4. तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, नाम भी जान लें

तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, नाम भी जान लें

Published : Nov 18, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 04:14 pm IST
दुनिया में अगर किसी जंगल को धरती के फेफड़ा कहा जाता है, तो वह है अमेजन वर्षा वन। अपनी अपार घनता, जैव विविधता, विशाल विस्तार और अनगिनत रहस्यों के कारण अमेजन को पृथ्वी का सबसे घना और सबसे समृद्ध जंगल भी माना जाता है। दक्षिण अमेरिका के 9 देशों में यह जंगल फैला है।
1/5 Image Source : ap

अमेजन वर्षा वन ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलिविया, गुयाना, सूरीनाम फ्रेंच गुयाना में फैला हुआ है। करीब 55 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला यह जंगल भारत से लगभग दोगुना बड़ा है।
2/5 Image Source : ap
अमेजन वर्षा वन ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलिविया, गुयाना, सूरीनाम फ्रेंच गुयाना में फैला हुआ है। करीब 55 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला यह जंगल भारत से लगभग दोगुना बड़ा है।
अमेजन में पेड़ों की ऊंचाई 40–60 मीटर तक जाती है। एक ही वर्ग किलोमीटर में हजारों पेड़, झाड़ियां, लताएं और अनगिनत प्रजातियां मिलती हैं। यहां प्रकाश जमीन पर बहुत कम पहुंचता है। यह जंगल दुनिया के किसी भी दूसरे क्षेत्र की तुलना में पौधों की सबसे अधिक विविधता रखता है। हर कुछ किलोमीटर पर नई प्रजाति देखने को मिल सकती है।
3/5 Image Source : ap

अमेजन में जीव-जंतुओं की अनोखी दुनिया बसती है। यहां 25 लाख से अधिक कीट प्रजातियां पाई जाती हैं और दुनिया के 10 फीसदी पक्षी यहीं रहते हैं। यहां सबसे दुर्लभ जीव जैगुआर, एनाकोंडा, पिंक डॉल्फिन, पॉयजन डार्ट फ्रॉग, स्लॉथ पाए जाते हैं। इतनी विविधता किसी और जंगल में देखना लगभग असंभव है।
4/5 Image Source : ap

अमेजन वर्षा वन क्षेत्र में साल भर में 2000–3000 मिमी या उससे भी अधिक बारिश होती है। लगातार नमी और तापमान पौधों की तेज वृद्धि सुनिश्चित करते हैं, जिससे जंगल और भी घना होता जाता है। करीब 400 से अधिक जनजातियां आज भी इस जंगल में रहती हैं, जिनमें कई ऐसी हैं जिनका बाहरी दुनिया से संपर्क न्यूनतम है।
5/5 Image Source : ap

Advertisement