स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग, भयावह हैं हालात; देखें तस्वीरें
स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग, भयावह हैं हालात; देखें तस्वीरें
स्पेन में भीषण गर्मी के चलते कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी की वजह से स्पेन के जंगल आग से धधक उठे हैं। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि स्पेन के जंगलों में लगी आग कितनी भयावह है।
Published : Aug 18, 2025 12:20 pm IST, Updated : Aug 18, 2025 12:20 pm IST
1/5Image Source : ap
स्पेन के जंगलों में लगी आग ने भयावह रूप ले लिया है। आग की चपेट में आने से हजारों हेक्टेयर भूमि नष्ट हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए है। आग बुझाने के अब तक के सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
2/5Image Source : ap
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि देश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए 500 और सैनिक भेजे जा रहे हैं।
3/5Image Source : ap
जवानों की संख्या में इजाफे का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पहले से ही 1,400 से अधिक जवान, खासकर उत्तर-पश्चिमी गैलिसिया क्षेत्र के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
4/5Image Source : ap
मदद के लिए यूरोपीय देशों से भेजे जाने वाले हवाई जहाजों का इंतजार किया जा रहा है। गैलिसिया क्षेत्र की सरकार के प्रमुख अल्फोंसो रुएडा ने प्रधानमंत्री सांचेज की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अग्निशमन दल गैलिसिया में ओरेंस शहर के पास 12 जगह लगी भीषण आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
5/5Image Source : ap
अल्फोंसो रुएडा ने कहा, ‘‘घरों को अब भी खतरा है, इसलिए कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है और लोगों को वहां से निकाला जा रहा है।’’ स्पेन की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ‘एईएमईटी’ ने कहा कि स्पेन के कुछ इलाकों में तापमान 45 सेल्सियस तक पहुंच सकता है।