कितने अमीर हैं कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी, उनके बारे में ये खास बातें जानते हैं आप?
कितने अमीर हैं कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी, उनके बारे में ये खास बातें जानते हैं आप?
भारत के पीएम मोदी सोमवार को प्रोटोकॉल तोड़कर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की अगवानी करने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे थे। कौन हैं कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी, क्यों हैं खास?
Published : Feb 18, 2025 09:10 am IST, Updated : Feb 18, 2025 09:15 am IST
1/10Image Source : file photo
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 17 और 18 फरवरी को अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लगभग एक दशक बाद कतर के अमीर शेख की यह पहली भारत यात्रा है।
2/10Image Source : file photo
शेख तमीम ने तीन शादियां की हैं और उनके 13 बच्चे हैं। वह दोहा रॉयल पैलेस में रहते हैं जिसकी वैल्यू करीब 1 अरब डॉलर है। उनके महल में 100 से अधिक कमरे और बॉलरूम हैं।
3/10Image Source : file photo
शेख तमीम के पास लग्जरी कारों का भी फ्लीट है। इनमें Bugatti, Ferrari, Lamborghini और Rolls-Royce शामिल हैं।
4/10Image Source : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को प्रोटोकॉल तोड़कर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की अगवानी करने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे।
5/10Image Source : file photo
शेख तमीम अपनी आलीशान जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं। उनके पास एक यॉट है जिसकी कीमत करीब 3.3 अरब रुपये है। 124 मीटर लंबी इस यॉट में एक हेलीपैड है। इसमें 35 मेहमान और 90 क्रू मेंबर्स के लिए जगह है।
6/10Image Source : file photo
कतर अमीरी एयरलाइन का मालिकाना हक अल-थानी परिवार के पास है। इसका गठन 1977 में खासतौर पर शाही परिवार के लिए किया गया था। इस एयरलाइन के बाद तीन बोइंग 747 विमानों सहित 14 एयरक्राफ्ट हैं।
7/10Image Source : file photo
शेख तमीम पूर्व अमीर हमद बिन खलीफा अल-थानी के चौथे पुत्र हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लंदन के हैरो स्कूल से हुई। उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के रॉयल मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएशन किया। कतर लौटने के बाद उन्हें कतर आर्मी में सेकंड लेफ्टिनेंट बनाया गया।
8/10Image Source : file photo
44 साल के तमीम न सिर्फ कतर के सबसे युवा अमीर हैं बल्कि दुनियाभर में उनकी गिनती सबसे युवा राष्ट्राध्यक्षों में होती है। उनकी खेलों में काफी दिलचस्पी है इसकी वजह से उनकी अगुवाई में ही 2022 का फीफा वर्ल्ड कप भी कतर में आयोजित किया था।
9/10Image Source : file photo
शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 2023 में अमीर बने थे जब उनके सबसे बड़े भाई शेख जसीम ने गद्दी पर अपना दावा छोड़ दिया था।
10/10Image Source : file photo
कतर दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 114,648 डॉलर है। पर कैपिटा इनकम के मामले में कतर अभी दुनिया में पांचवें नंबर पर हैं।