जापान के जंगलों में लगी भीषण आग, बड़ा इलाका जलकर हुआ खाक; देखें तस्वीरें
जापान के जंगलों में लगी भीषण आग, बड़ा इलाका जलकर हुआ खाक; देखें तस्वीरें
जापान के कुछ हिस्सों में भयंकर जंगली आग भड़कने के बाद हजारों लोगों को निकाला गया है। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि आग कितनी भयावह है।
Published : Mar 25, 2025 12:22 pm IST, Updated : Mar 25, 2025 12:22 pm IST
1/6Image Source : ap
पश्चिमी जापान के कई इलाकों में भीषण आग लग गई है। जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से कम से कम 2 लोग झुलस गए हैं और हजारों निवासियों को घर खाली करने पर मजबूर होना पड़ा है।
2/6Image Source : ap
आग की चपेट में आने से कई घरों को नुकसान भी पहुंचा है। सैकड़ों अग्निशमन कर्मियों के लिए पहाड़ी इलाकों में बढ़ती आग को बुझाना मुश्किल साबित हो रहा है।
3/6Image Source : ap
आग की चपेट में आने पश्चिमी शहरों ओकायामा, इमाबारी और एसो में सैकड़ों हेक्टेयर इलाका जलकर खाक हो गया है। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली है।
4/6Image Source : ap
ओकायामा शहर में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है। यहां माउंट कैगारा में आग लगी है और 250 हेक्टेयर (600 एकड़) जंगल जल गया है। इमाबारी में आग लगने से एक अग्निशमन कर्मी मामूली रूप से घायल हुआ है।
5/6Image Source : ap
विशेषज्ञों ने ओकायामा और इमाबारी में जंगल में लगी आग के संभावित कारणों के रूप में शुष्क मौसम और जंगल में जमीन पर गिरे सूखे पत्तों को जिम्मेदार बताया है।
6/6Image Source : ap
पश्चिमी जापान में आग उत्तरी जापानी शहर ओफुनाटो के जंगलों में लगी आग के कुछ दिनों बाद लगी है। ओफुनाटो में लगी आग ने 2,900 हेक्टेयर (7,170 एकड़) भूमि को जला दिया था।