आमने-सामने आए दुनिया के सबसे लंबे और सबसे छोटे कुत्ते, PHOTOS देख हैरान रह जाएंगे आप
आमने-सामने आए दुनिया के सबसे लंबे और सबसे छोटे कुत्ते, PHOTOS देख हैरान रह जाएंगे आप
दुनिया के सबसे बड़े और सबसे छोटे कुत्ते के बारे में आप भले ही नहीं जानते हों, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। हाल ही में दोनों के बीच मुलाकात भी हुई। इस दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर हर कोई हैरान है।
Published : May 03, 2025 10:02 am IST, Updated : May 03, 2025 10:02 am IST
1/9Image Source : guinnessworldrecords
हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते और दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते की मुलाकात करवाई गई। इसे एक अनोखा डॉगी प्लेडेट भी कहा जा रहा है।
2/9Image Source : guinnessworldrecords
दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते की बात करें तो इसका नाम रेजिनॉल्ड है। गिनीज बुक के मुताबिक रेजिलॉल्ड की लंबाई 3 फीट 3 इंच (1.007 m) है। इसकी उम्र सात साल है।
3/9Image Source : guinnessworldrecords
वहीं दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते की बात करें तो इसका नाम पर्ल है, जो चिहुआहुआ नस्ल का है। गिनीज बुक के मुताबिक पर्ल की लंबाई मात्र 3.59 इंच (9.14 सेमी) है। पर्ल चार साल का है।
4/9Image Source : guinnessworldrecords
रेजिनॉल्ड और पर्ल के बीच ऊंचाई का अंतर बहुत ज्यादा है। ये करीब तीन फीट (91.56 सेमी) है, जो कि बेसबॉल बैट या गिटार के बराबर है।
5/9Image Source : guinnessworldrecords
रेजिनॉल्ड इडाहो का है, जबकि पर्ल फ्लोरिडा का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात एक डॉगी प्लेडेट के दौरान कराई गई।
6/9Image Source : guinnessworldrecords
हालांकि दोनों के बीच की मुलाकात बेहद ही शानदार रही। दोनों की मुलाकात के दौरान ऐसा लगा ही नहीं कि ये पहली बार मिल रहे हैं या एक-दूसरे को नहीं जानते हैं।
7/9Image Source : guinnessworldrecords
रेजिनॉल्ड और पर्ल की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
8/9Image Source : guinnessworldrecords
रेजिनॉल्ड इतना बड़ा है कि वह काउंटर पर रखे खाने को आराम से खा सकता है। इसके अलावा उसके पास पीने के लिए अपना सिंक भी है, और जब उसे प्यास लगती है, तो वह सीधे नल से पानी ले लेता है।
9/9Image Source : guinnessworldrecords
वहीं पर्ल एक सेब की लंबाई के बराबर है। पर्ल को फैशन से बहुत प्यार है। वह हमेशा प्यारे कपड़े पहनती है। कभी-कभी धूप का चश्मा या टोपी पहनती है, और अपने नाखूनों को भी रंगवाती है।