1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. 40 के बाद हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए आज़माए ये तरीके

40 के बाद हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए आज़माए ये तरीके

अगर आपकी उम्र चालीस साल से ज्यादा है और हेयर फॉल बहुत ज़्यादा हो रहा है तो यह खबर आपके लिए है। योग गुरु डॉ. हंसा योगेंद्र बता रही हैं हेयर फॉल को कंट्रोल करने के बेहतरीन उपाय

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 08, 2026 10:33 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 10:49 pm IST
अगर बालों के बीच से मांग निकालकर देखने पर स्कैल्प पहले से ज़्यादा दिखने लगी है तो यह हेयर फॉल का संकेत हो सकता है। खासकर, अगर आपकी उम्र 40 साल से ज़्यादा है तो बालों का झड़ना और पतला होना आम चिंता बन जाती है। योग गुरु और द योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. हंसा योगेंद्र अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर कहती हैं कि सही हेयर केयर रूटीन की मदद से हेयर फॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
1/5 Image Source : MAGINIFIC

अपने स्कैल्प को करें नरिश: अगर आप बढ़ती उम्र में भी अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने स्कैल्प को पोषण दें और उसे हमेशा नरिश करें। एक कम नारियल तेल में, एक मुट्ठी करी पत्ता, एक चम्मच सूखा भृंगराज पाउडर और एक चम्मच आंवला पाउडर डालें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसे छानकर एक कंटेनर में रखें। हेयर वॉश से एक घंटे पहले अपने बालों को इस तेल से चम्पी करें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें। इससे स्कैल्प को पोषक मिलता है।
2/5 Image Source : MAGNIFIC

डाइट करें बेहतर: चालीस की उम्र के बाद हेयर को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर को अंदर से पर्याप्त पोषण मिलना जरूरी है। अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करें क्योंकि प्रोटीन की कमी से भी बाल झड़ते हैं. शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है, इसलिए पालक, मोरिंगा, गुड़ और पंपकिन सीड्स जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा, अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे आंवला, नीम्बू का रस को भी शामिल करें क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। हेल्दी बालों के लिए डाइट में पर्याप्त हेल्दी फैट शामिल करना भी जरूरी है।
3/5 Image Source : UNSPLASH

क्रैश डाइट से बचें: अगर आप अपने हेयर को हेल्दी और मजबूत बनाना चाहते हैं तो चालीस की उम्र के बाद क्रैश डाइट से बचें। दरअसल, चालीस की उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है ऐसे में क्रैश डाइट की वजह से बाल तेजी से झड़ सकता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
क्रैश डाइट से बचें: अगर आप अपने हेयर को हेल्दी और मजबूत बनाना चाहते हैं तो चालीस की उम्र के बाद क्रैश डाइट से बचें। दरअसल, चालीस की उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है ऐसे में क्रैश डाइट की वजह से बाल तेजी से झड़ सकता है।
इसके अलावा कुछ आदतों पर भी ध्यान दें। बाल धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। बहुत ज़्यादा हीट स्टाइलिंग करने से बचें। बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें साथ ही गीले बालों को कसकर न बांधें।
5/5 Image Source : UNSPLAHS

Advertisement