1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. वडोदरा में बड़ी सांप्रदायिक साजिश नाकाम, व्हाट्सएप के जरिए चल रहे नेटवर्क का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

वडोदरा में बड़ी सांप्रदायिक साजिश नाकाम, व्हाट्सएप के जरिए चल रहे नेटवर्क का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 29, 2023 11:51 am IST,  Updated : Aug 29, 2023 12:06 pm IST

वडोदरा में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हो रही इस साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी- India TV Hindi
गिरफ्तार आरोपी Image Source : इंडिया टीवी

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग 'आर्मी ऑफ महदी' के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मुस्लिम लड़कियों को टारगेट कर रहे थे। ये लोग अंतरधार्मिक जोड़ों को अपना निशाना बनाते थे।

वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल 

बताया जाता है कि इस ग्रुप के मेंबर्स लड़कियों को ट्रैक करते थे। दूसरे धर्म के लड़के के साथ घूमने वाली लड़कियों को लोकेट करने पर ग्रुप में मैसेज भेजा जाता था। ये लोग स्पॉट पर पहुंचकर लड़का-लड़की का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर जब ऐसा वीडियो पुलिस की नज़र में आया तो एक्शन शुरू हुआ। व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में छानबीन की गई। तीन ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी ग्रुप मेंबर्स की पूछताछ के बाद तलाश की जा रही है।

जून महीने का वीडियो आया सामने

वडोदरा पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि माहौल खराब न हो इसलिए सोशल मीडिया और इन्फॉरमर्स के जरिए हमने इस पूरे मामले पर नजर रखने का काम किया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो मिला जिसकी पड़ताल करने पर यह बड़ा खुलासा हुआ। ये वीडियो जून महीने का था। 

पुलिस के मुताबिक इस ग्रुप के मेंबर्स को टास्क दिया जाता था। पुलिस से बचने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रपु को तीन से चार महीने ही ये लोग चलाते थे। बाद में व्हाट्सएप पर एक नया ग्रुप बना लिया जाता था।

LASHKAR-E-ADAM के नाम से चल रहा था नया व्हाट्सएप ग्रुप

इनकी इस तरह की हरकतों की वजह से शहर का माहौल भी बिगड़ सकता था और मॉब लिंचिंग की घटना भी हो सकती थी। जांच में यह भी पता चला कियअभी इनका ग्रुप "LASHKAR E ADAM" के नाम से चल रहा था। पुलिस मामले की आगे और जांच कर रही है साथ ही इनके मोबाइल फोन भी FSL जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।