1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के सरकारी अवासीय स्कूल के रसोइयों पर छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप

गुजरात के सरकारी अवासीय स्कूल के रसोइयों पर छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 22, 2022 10:34 pm IST,  Updated : Sep 22, 2022 10:34 pm IST

वलसाड जिले में आदिवासियों के सरकारी आवासीय स्कूल में पढ़ रही लड़कियों के परिजनों ने वहां खाना बनाने वाले रसोइयों पर अपनी बेटियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Cooks of Gujarat's government residential school accused of recording objectionable video of girl st- India TV Hindi
Cooks of Gujarat's government residential school accused of recording objectionable video of girl students

Highlights

  • रसोइयों पर लगा आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप
  • शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

गुजरात के आदिवासी आबादी बहुल वलसाड जिले के सरकारी आवासीय स्कूल मे पढ़ने वाली बच्चियों के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के पुरुष रसोइयों ने उनकी बेटियों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किये है। अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपों के मद्देनजर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इन बच्चियों के माता-पिता बुधवार को स्कूल में एकत्र हो गए थे और जिले के धर्मपुर तालुका के कारचोंड गांव में स्थित माध्यमिक स्कूल के रसोइयों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। इस स्कूल में 600 बच्चियां पढ़ती हैं। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

धर्मपुर थाने के निरीक्षक एन.सी. सागर ने कहा, ‘‘माता-पिता ने रसोइयों पर बच्चियों का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। उन्होंने छात्राओं को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं का भी मुद्दा उठाया। मामले की जांच की जा रही है।’’ पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह जाला ने बताया कि रसोइयों के मोबाइल फोन से कोई आपत्तिजनक वीडियो बरामद नहीं हुआ है और एक उपाधीक्षक सहित पुलिस की टीम और स्थानीय अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। 

रसोइयों के फोन की हुई जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘रसोइयों के फोन की जांच की गई और उनमें कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला।’ जाला ने कहा कि स्कूल की सभी छात्राओं से महिला प्रतिनिधियों द्वारा पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि स्कूल कर्मचारी या अधिकारी उनके साथ कोई गलत व्यवहार तो नहीं करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।