1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 23 घायल

गुजरात: बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 23 घायल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 21, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 06:44 pm IST

गुजरात के कच्छ जिले में हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर।- India TV Hindi
बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर। Image Source : ANI

भुज: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास हाईवे पर हुआ। इस हादसे में घायल हुए लोगों को भुज के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां सभी का उपचार कराया जा रहा है। 

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, “मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।” अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चल रहा है। 

दो घायलों की हालत गंभीर

वहीं जिला कलेक्टर ने कहा कि मुंद्रा-भुज हाईवे पर दुखद हादसा हुआ है, उसमें पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। जिन चीजों की जरूरत है, वह उपलब्ध कराया जा रहा है। बाकी सवारियों की भी हर प्रकार से जांच की जा रही है। इसके अलावा जिनकी मृत्यु हुई है, उसके साथ संवेदनशीलता बरतते हुए जो भी मेडिकल लीगल प्रोसेस है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

बिहार में भी हुआ एक्सीडेंट

एक अन्य मामले में बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार को तड़के एक कार के सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा जाने से चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसा तब हुआ जब बोलेरो कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकरा गया। हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी लोग एक ही परिवार के थे। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

असम में कांग्रेस सांसद पर बैट से हमला, सीएम ने कहा- '10 संदिग्धों की हुई पहचान'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 विधायकों के खिलाफ एक्शन, विधानसभा से किया गया सस्पेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।