1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में कपास से लदे ट्रक से टकराई कार, लगी आग, 3 महिलाओं की मौत

गुजरात में कपास से लदे ट्रक से टकराई कार, लगी आग, 3 महिलाओं की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 02:46 pm IST

गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में शनिवार सुबह एक कार के कपास से लदे एक ट्रक से टकरा जाने से कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई।

गुजरात में कपास से लदे...- India TV Hindi
गुजरात में कपास से लदे ट्रक से टकराई कार, लगी आग, 3 महिलाओं की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में शनिवार सुबह एक कार के कपास से लदे एक ट्रक से टकरा जाने से कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। गोंडल तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे गोंडल-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलियाला गांव के पास हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन महिला यात्रियों को ले जा रही कार और कपास की गांठ ले जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। तीनों महिला यात्री समय पर कार से बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक मामूली तौर पर झुलस गया।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रेखा जडेजा (62), रसिक रायजादा (80) और मुकुंदबा रायजादा (45) के रूप में की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।