1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: 24 घंटों में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, पलसाना और मनावदर हुई सबसे ज्यादा

गुजरात: 24 घंटों में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, पलसाना और मनावदर हुई सबसे ज्यादा

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 01, 2024 10:16 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 10:22 am IST

मानसून की शरूआत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में गुजरात के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। जूनागढ़ के मनावदर और सूरत के पलसाना में सबसे ज्यादा बारिश(8.5 इंच बारिश) दर्ज की गई।

24 घंटों में गुजरात के कई तालुकाओं में मूसलाधार बारिश- India TV Hindi
24 घंटों में गुजरात के कई तालुकाओं में मूसलाधार बारिश Image Source : PTI(FILE)

देश में मानसून में दस्तक दे दी है। अभी मानसून शुरू ही हुआ है कि उसने अपना प्रचंड रूप दिखाना भी शुरू कर दिया है। गुजरात के कई इलाकों में सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इसमें जूनागढ़ के मनावदर में देर रात मूसलाधार बारिश हुई, जहां पिछले 12 घंटों में 8.5 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, सूरत के पलसाना में भी पिछले 24 घंटे में 8.5 इंच बारिश, महुवा  में सात इंच, जूनागढ़ के वंथली में साढ़े पांच इंच, द्वारका और बारडोली में 6 - 6 इंच, कुतियाना और ऑलपाड में भी 6 इंच बारिश दर्ज की गई। 

सुबह 6 से 8 बजे तक 120 तालुकाओं में बारिश

सौराष्ट्र के कई तालुकाओं में सुबह तेज़ बारिश हुई। इसमें द्वारका के जामखंभालिया में सुबह तीन घंटे में पांच इंच बारिश, सुबह छह बजे से आठ बजे तक विसावदर और कलावड में तीन से तीन इंच बारिश,  राजकोट जिले के धोराजी में ढाई इंच और जूनागढ़ के वंथली में ढाई इंच बारिश, राजकोट के उपलेटा और द्वारका के कल्याणपुर में दो घंटे में दो इंच बारिश दर्ज की गई। सुबह 6 से 8 बजे तक 120 तालुका में बारिश हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।