1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सोनीपत में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बाइक और मोबाइल भी साथ ले गए आरोपी

सोनीपत में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बाइक और मोबाइल भी साथ ले गए आरोपी

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 13, 2024 08:02 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 08:37 am IST

सोनीपत के गोहाना में एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हेड कांस्टेबल की गाड़ी और फोन भी मौके से गायब है।

 हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या - India TV Hindi
हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या Image Source : INDIA TV

सोनीपत के गोहाना में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेड कांस्टेबल प्रमोद सोनीपत के मोहाना थाना में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव रूखी के पास हेड कांस्टेबल प्रमोद का शव पड़ा मिला। शव पर गोली के निशान हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी हेड कांस्टेबल प्रमोद की गाड़ी व मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। 

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भिजवाया। हेड कांस्टेबल प्रमोद की हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। फिलहाल सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी व क्राइम ब्रांच की टीमें कर रही है मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

जींद में छात्र का मर्डर

वहीं,  जींद जिले में स्थित एक स्कूल के छात्रावास में सोमवार को 10वीं कक्षा के छात्र की उसके ही सहपाठी ने कथित रूप से चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गांव हैबतपुर स्थित एक स्कूल में गांव निर्जन निवासी रवि (15) का सोमवार देर शाम अपने एक सहपाठी से झगड़ा हो गया और इस दौरान लड़के ने रवि के गले पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल रवि को नागरिक अस्पताल ले लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी रविंद्र ढांडा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

 

रिपोर्ट-सन्नी मलिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।