1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. शादी में खाना खाने के बाद 30 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती

शादी में खाना खाने के बाद 30 लोगों की बिगड़ी तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 04, 2022 07:55 am IST,  Updated : Dec 04, 2022 07:55 am IST

गुजरात के बडोदरा में शादी के दौरान खाना खाने के बाद 30 लोगों की हालत खराब हो गई। सभी लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूड पॉइजनिंग- India TV Hindi
फूड पॉइजनिंग Image Source : ANI

गुजरात के बडोदरा में शादी के दौरान खाना खाने से 30 लोग बीमार हो गए हैं। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. नीरज शाह, स्वास्थ्य अधिकारी, गोत्री मेडिकल अस्पताल, वडोदरा, ने बताया कि, ''गांव में शादी थी जहां खाना खाने के बाद लोगों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की । सभी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अभी किसी की गंभीर स्थिति नहीं है। अभी 30 मरीज अस्पताल में है।''  

मध्य प्रदेश से भी आई थी ऐसी खबर  

एक दिन पहले ऐसी ही खबर मध्य प्रदेश से भी सामने आई थी। यहां भी शादी में शिरकत करने आए लोगों की खाना खाने के बात तबीयत बिगड़ गई थी। पेट दर्द और उल्टी होने ने बाद करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला धार जिले के धामनेद का था, जहां देवीजी मंदिर में शुक्रवार को रात शादी की दावत थी। यहां से खाना खाकर लौटे करीब 30 लोगों को अचानक उल्टियां और पेट दर्द होने लगा। फूड प्वाइजनिंग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

डॉक्टर के मुताबिक भोजन करने के बाद कई लोगों ने उल्टी की शिकायत की इनमें से 20 लोगों को भर्ती कराया गया, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। खबर आने के बाद जांच के लिए खाने का सैंपल भी लिया गया ।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।