1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 70 IPS अधिकारियों का तबादला

गुजरात पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 70 IPS अधिकारियों का तबादला

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 27, 2023 06:57 pm IST,  Updated : Jul 27, 2023 10:05 pm IST

गुजरात में राज्य सरकार ने एक साथ 70 आईपीएस अधिकारियों का तबादल कर दिया है। जीएस मलिक को अहमदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं अनुपम सिंह गहलोत एक बार फिर वड़ोदरा के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल

अहमदाबाद:  गुजरात में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादल किया है। राज्य सरकार ने 70 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जीएस मलिक को अहमदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं अनुपम सिंह गहलोत एक बार फिर वड़ोदरा के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। आरबी ब्रह्मभट्ट को इंटेलिजेंस ब्यूरो की कमान सौंपी गई गई है।

प्रेमवीर सिंह को अहमदाबाद रेंज का आईजी नियुक्त किया

तबादले की लिस्ट के मुताबिक प्रेमवीर सिंह को अहमदाबाद रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र सिंह यादव गांधीनगर रेंज के आईजी होंगे जबकि नीरज बड़गुजर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर होंगे।

शमशेर सिंह को डीजी (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किए गए

शमशेर सिंह को डीजी (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है। नीरज गोत्रु को एडीजीपी (ट्रेनिंग ) के पद पर तैनात किया गया है। नरसिम्हा एन कोमार को एडीजीपी (एडमिन) बनाया गया है।

पीयूष पुरुषोत्तम दास पटेल को सूरत रेंज के एडीजीपी से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। ब्रजेश कुमार झा को अहमदाबाद सेक्टर-2 ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया है। एचआर चौधरी को ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) सूरत नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।