1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Pahalgam Terror Attack: महिला के सामने पति और बेटे को आतंकियों ने मारी गोली, पिता-पुत्र की मौत से परिवार में छाया मातम

Pahalgam Terror Attack: महिला के सामने पति और बेटे को आतंकियों ने मारी गोली, पिता-पुत्र की मौत से परिवार में छाया मातम

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 23, 2025 10:58 am IST,  Updated : Apr 23, 2025 01:11 pm IST

यतीश परमार, उनकी पत्नी काजल परमार और बेटा स्मित परमार सुरेन्द्रनगर से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन में सवार होकर मोरारी बापू का प्रवचन सुनने गए थे। इसी बीच 22 अप्रैल को ये लोग पहलगाम घूमने चले गए।

Pahalgam, terrorist attack- India TV Hindi
यतीश परमार, स्मित परमार और काजल परमार Image Source : INDIA TV

भावनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले में भावनगर के दो लोगों की मौत हो गई। महिला के सामने आतंकियों ने पति और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता और पुत्र की मौत से परिवार में मातम छा गया है। 

गुजरात के भावनगर का परिवार गया था कश्मीर

जानकारी के मुताबिक गुजरात के भावनगर से करीब 20 लोग मोरारी बापू की कथा सुनने के लिए कश्मीर गए थे। इन्हीं लोगों में यतीश परमार का परिवार भी शामिल था। ये लोग भावनगर के कालियाबीड़ नंदनवन सोसाइटी की गली नंबर 7 में रहते थे। यतीश परमार, उनकी पत्नी काजल परमार और बेटा स्मित परमार सुरेन्द्रनगर से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन में सवार होकर मोरारी बापू का प्रवचन सुनने गए थे।

पिता-पुत्र की मौत से पसरा मातम

इसी बीच 22 अप्रैल को ये लोग पहलगाम घूमने चले गए। जहां आतंकियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने काजल परमार के सामने ही उनके पति यतीश परमार और बेटे स्मित परमार को गोली मार दी। पिता पुत्र की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। 

हमले में 26 पर्यटकों की मौत

बता दें कि मंगलवार को आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया। गोलीबारी में 26 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में छोड़कर वापस दिल्ली लौट आए जहां एयरपोर्ट पर उन्होंने विदेश मंत्री, एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।