पालिताना: गुजरात के पालिताना से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक शेर ने एक शख्स पर हमला कर दिया और फिर उसकी टांग को पकड़कर बैठ गया। वीडियो में शेर के चंगुल में फंसा शख्स घबराया हुए दिख रहा था और आस-पास के लोग चीख रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
पालिताना में एक बार फिर जंगली जानवर ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। गरजिया गांव में एक शेर ने मवेशी चराने वाले पर हमला किया। शेर के हमले में मवेशी चराने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमला मवेशी चराते समय हुआ।
व्यक्ति को गंभीर इलाज के लिए पालिताना मानसिंहजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांववालों में बहुत गुस्सा है। शेर ने जिस शख्स पर हमला किया, उसकी पहचान कालूभाई बोघाभाई परमार के रूप में हुई है। वन विभाग से मांग की गई है कि जंगली जानवरों को जल्द से जल्द गांव से दूर किया जाए।
शेर कितने खतरनाक होते हैं?
शेर को जंगल का राजा इसीलिए कहते हैं क्योंकि वह किसी से नहीं डरता और पूरा जंगल उससे थर-थर कांपता है। इंसानों के लिए शेर बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि भूख मिटाने के लिए शेर, इंसानों को आसानी से अपना शिकार बना सकते हैं और इंसान की ताकत, शेर के सामने कुछ भी नहीं होती।
नर शेर का वजन 150-250 किलो तक हो सकता है और उसके जबड़े की ताकत इतनी ज्यादा होती है कि वह इंसान के शरीर की हड्डियां आसानी से तोड़ सकता है। वह एक झटके में 400-500 किलो तक का प्रहार कर सकते हैं। उनमें दौड़ने की क्षमता भी होती है।
शेर अपने से बड़े आकार के बैल, जिराफ और हिप्पो के बच्चों को भी मार गिराते हैं। इंसान उनके मुकाबले बहुत छोटा और कमजोर है। शेर वैसे तो इंसानी क्षेत्र से दूर ही रहते हैं लेकिन जब उन्हें भूख लगी हो या वह अपने क्षेत्र की रक्षा कर रहे हों तो वह इंसानों पर हमला कर सकते हैं। अफ्रीका में शेरों के हमलों में कई बार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कैद में पले शेर भी पूरी तरह अनियंत्रित और खतरनाक रह सकते हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-