1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत: पैसों के लिए ISI को बेच दिया ईमान, भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

सूरत: पैसों के लिए ISI को बेच दिया ईमान, भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

 Published : Dec 13, 2022 11:30 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 11:30 pm IST

गुजरात के सूरत में एक शख्स को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने और भारतीय सेना की जानकारी को कथित रूप से पैसों के लिए शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

गुजरात के सूरत में एक शख्स को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने और भारतीय सेना की जानकारी को कथित रूप से पैसों के लिए शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सूरत क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त सूचना के आधार पर भुवनेश्वरी नगर इलाके के रहने वाले दीपक सालुंके को गिरफ्तार किया। 

'अब तक 75,856 रुपये ले चुका है आरोपी'

पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि वह पाकिस्तान के ISI एजेंट हामिद से अब तक 75,856 रुपये ले चुका है। बयान में कहा गया है कि सालुंके फेसबुक अकाउंट के माध्यम से हनीट्रैप का शिकार हुआ है, जो एक महिला के नाम पर बनाया गया था। इसमें कहा गया है कि भरोसा जीतने के बाद अकाउंट हैंडलर ने अपना परिचय हामिद के रूप में दिया। 

आरोपी सूरत शहर में एक दुकान चलता है

बयान के मुताबिक हामिद के निर्देश पर, आरोपी ने भारतीय सेना के बारे में संवेदनशील जानकारी और उसकी गतिविधियों जैसे विवरणों को व्हाट्सएप संदेशों और कॉल के माध्यम से हामिद के साथ साझा करना शुरू किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी सालुंके सूरत शहर में एक दुकान चलता है। पुलिस ने बाताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पिछले माह नेपाली नागरिक से जासूसी कराने का मामला सामने आया था

इससे पहले पिछले माह नेपाली नागरिक से चीन द्वारा भारत की जासूसी कराने का मामला सामने आया था। भारत आकर नेपाल का नागरिक चीन को खुफिया जानकारी मुहैया करा रहा था। वह काफी लंबे समय से भारत में अलग-अलग जगहों पर रहा और चीन के लिए भारत से अहम सूचनाएं इकट्ठा कर उसे देता रहा। मगर एक दिन वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तब से जेल की सलाखों के पीछे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।