1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. वडोदरा में स्टंट करते समय झूले में फंसी टाई, घर में ही हो गई 10 साल के बच्चे की मौत

वडोदरा में स्टंट करते समय झूले में फंसी टाई, घर में ही हो गई 10 साल के बच्चे की मौत

 Published : Dec 31, 2024 02:15 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 02:22 pm IST

गुजरात में 10 साल के बच्चे की उस समय मौत हो गई जबकि वह घर में झूले पर स्टंट कर रहा था। घटना के दौरान बच्चे की मां घर पर नहीं थी जबकि पिता दूसरे रूम में मौजूद था।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

गुजरात: वडोदरा के घर में झूले के फंदे में टाई फंसने के बाद 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक अजीब दुर्घटना में एक 10 वर्षीय लड़के की अपने घर पर झूले पर स्टंट करते समय उस समय मौत हो गई, जब उसकी नेकटाई झूले के लूप में फंस गई। इस दौरान उसका गला घोंट गया। यह घटना रविवार रात वडोदरा के नवापुरा इलाके में हुई। मृतक की पहचान रचित पटेल के रूप में हुई है।

घर पर मां नहीं थी मौजूद

पुलिस ने कहा कि जब लड़का झूले के साथ स्टंट कर रहा था, तो लड़के की मां एक पड़ोसी के घर पर एक कार्यक्रम के लिए गई हुई थी। जबकि उसके पिता दूसरे कमरे में थे। रचित ने जो नेकटाई पहन रखी थी, वह झूले के फंदे में उलझ गई, जिससे वह दुर्घटनावश लटक गया और अंततः उसकी मौत हो गई।

अक्सर झूले पर स्टंट करता था लड़का

नवापुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एमएस अंसारी ने बताया, “लड़का झूले पर स्टंट करने का आदी था, उसके परिवार ने हमें बताया है। हालांकि, उसने नेकटाई पहन रखी थी, जो झूले के फंदे में फंस गई और लटक गई। उसके पिता ने उसे बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत उसे नीचे खींच लिया। माता-पिता उसे मांजलपुर के एक अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अंसारी ने कहा कि पुलिस ने शव को उसके माता-पिता को सौंपने से पहले शव परीक्षण के लिए भेजा।

पुलिस ने यह भी कहा कि बच्चे के माता-पिता को अपनी लापरवाही पर पछतावा है। लोगों का कहना है कि जब बच्चा घर में खेल रहा था तो उनके परिजनों को ध्यान देना चाहिए था। लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। इस घटना के बाद आप भी आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर घटना के वक्त मां-बाप बच्चे के पास होते तो उसकी जान बच सकती थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।