1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर; हुई 5 की मौत

हरियाणा: कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर; हुई 5 की मौत

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 13, 2023 11:03 am IST,  Updated : Oct 13, 2023 11:41 am IST

आज सुबह-सुबह एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। हरियाणा के एक एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 11 लोग घायल हो गए हैं।

harayana- India TV Hindi
कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा Image Source : FILE PHOTO

आज सुबह हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाली कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मजदूरों से भरी एक पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है। टक्कर इतना भयानक था कि हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। वहीं, इस हादसे में 11 लोग घायल हैं। सभी को पुलिस हॉस्पिटल ले गई है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

शाहजहांपुर के रहने वाले हैं सभी

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत से गुजरने वाले कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर खरखोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ये हादसा हुआ है। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश से झज्जर धान काटने जा रहे जा रहे थे कि इसी बीच ये हादसा हो गया है। ये मजदूर शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

पुलिस आगे की जांच में जुटी

सोनीपत पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे की पुख्ता जांच के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी इस एक्सप्रेस-वे पर हादसे हुए हैं। बीते 7 अक्टूबर को एक्सप्रेस-वे पर नूंहे के पास 5 वाहन आपस में भिड़ गए थे, इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। 

(रिपोर्ट- सनी मलिक)

ये भी पढ़ें:

हरियाणा का एक और IAS अधिकारी गिरफ्तार, 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

गुरुग्राम की अदालत ने मोनू मानेसर को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।