1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: पहले चाकू से गोदा, फिर हाथ की उंगलियां काटी, निजी स्कूल के ड्राइवर को दर्दनाक तरीके से उतारा मौत के घाट

हरियाणा: पहले चाकू से गोदा, फिर हाथ की उंगलियां काटी, निजी स्कूल के ड्राइवर को दर्दनाक तरीके से उतारा मौत के घाट

 Published : Oct 25, 2023 06:37 pm IST,  Updated : Oct 25, 2023 06:37 pm IST

मृतक के भाई भरत ने बताया कि नरेश 22 अक्टूबर की शाम को अपनी गाड़ी से दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। नरेश निजी स्कूल के बच्चों को इको वैन में छोड़ने और लाने का काम करता था।

police- India TV Hindi
हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। Image Source : INDIA TV (FILE PHOTO)

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में 22 अक्टूबर को लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार शाम को मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। सदर थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुजरानी पंप हाउस से एक शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान गुजरानी गांव के निवासी नरेश के रूप में हुई है जो 22 अक्टूबर से लापता था। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किए जाने के निशान मिले हैं। उसकी गर्दन और पूरे शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के निशान मिले हैं। वहीं एक हाथ की उंगलियां भी काटी गई हैं। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या का शक जताया है।

22 अक्टूबर को दोस्तों के पास जाने के लिए घर से निकला था

गुजरानी निवासी 45 वर्षीय नरेश निजी स्कूल के बच्चों को इको वैन में छोड़ने और लाने का काम करता था। मृतक के भाई भरत ने बताया कि नरेश 22 अक्टूबर की शाम को अपनी गाड़ी से दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार भरत ने बताया कि परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की और बाद में गुजरानी पुलिस चौकी में भी लापता होने की शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को नहर के गुजरानी पंप हाउस पर पानी में उसका शव मिला और उसके शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के काफी निशान थे। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन शव लेकर भिवानी में मुख्य मार्ग पर बैठ गये और वहां उन्होंने जाम लगा दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
धरने पर बैठे परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारे पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे वह जाम नहीं खोलेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई भरत की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।