1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. भूपेंद्र हुड्डा बोले- सत्ता में कांग्रेस आई तो हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कराएंगे चुनाव

भूपेंद्र हुड्डा बोले- सत्ता में कांग्रेस आई तो हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कराएंगे चुनाव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 26, 2024 11:29 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 11:29 pm IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

भूपेंद्र हुड्डा- India TV Hindi
भूपेंद्र हुड्डा Image Source : PTI

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को कहा कि यदि राज्य में अक्टूबर में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो कमेटी में फिर चुनाव कराएंगे। उसमें जो भी निर्वाचित होंगे वे समिति और गुरुद्वारा का प्रबंधन देखेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने झूठ की दुकान खोल रखी है। वह सुबह से शाम तक झूठ बोलते रहते हैं। हरियाणा और पंजाब के किसान पूरे देश का पेट पाल रहे हैं। किसी भी इंसान को जिम्मेदार पद पर बैठकर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में रजिस्ट्री और एक्साइज का घोटाला हुआ है। उन्होंने धान की खरीद में घोटाला और पेपर लीक को लेकर भी भाजपा को घेरा।

सीएम सैनी ने कांग्रेस-NC के गठबंधन पर उठाया सवाल

इससे पहले सीएम सैनी ने रोहतक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाया था। सैनी ने कहा था, "मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि दो दलों के बीच वहां एक गठबंधन हुआ है। कांग्रेस बताए कि क्या वह नेशनल कॉन्फ्रेंस और अब्दुल्ला परिवार की भारत विरोधी मंशा का समर्थन करती है? क्या उन्होंने अनुच्छेद 370 को वापस लाने के लिए जम्मू-कश्मीर में गठबंधन किया?"

कांग्रेस देश के लोगों के साथ धोखा कर रही है: मुख्यमंत्री

सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के लोगों के साथ धोखा कर रही है। राहुल गांधी ऐसे लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में जहां कुल 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान संपन्न होने हैं, वहीं हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

जम्मू-कश्मीर चुनाव: NC और कांग्रेस में हो गया सीटों पर बंटवारा, 5 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: नूंह से कांग्रेस को फिर जीत की उम्मीद, बीजेपी का अब तक नहीं खुला है खाता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।