1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, एक दिन का राजकीय शोक; मोदी सरकार 2.0 में रहे मंत्री

अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, एक दिन का राजकीय शोक; मोदी सरकार 2.0 में रहे मंत्री

 Published : May 18, 2023 10:02 am IST,  Updated : May 18, 2023 10:03 am IST

अंबाला से बीजेपी के सांसद रतन लाल कटारिया ने मोदी सरकार 2.0 में मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने 7 जुलाई 2021 तक जल शक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

rattan lal kataria- India TV Hindi
रतन लाल कटारिया से मिलने अस्पताल पहुंचे थे सीएम मनोहर लाल खट्टर Image Source : FACEBOOK- RATTAN LAL KATARIA

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से बीजेपी के सांसद रतन लाल कटारिया का गुरुवार को निधन हो गया। वह 71 साल के थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। खट्टर पंचकुला में कटारिया के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कटारिया पिछले महीने से यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनका तड़के करीब साढ़े 3 बजे निधन हो गया। कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

सीएम खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति।’’

एक दिन का राजकीय शोक

जानकारी के मुताबिक कटारिया का जन्‍म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधली गांव में हुआ था। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। उन्‍होंने कुरूक्षेत्र व‍िश्‍वव‍िद्यालय (Kurukshetra University) से बीए ऑनर्स और राजनीत‍िज्ञ व‍िज्ञान में मास्‍टर ड‍िग्री के साथ-साथ एलएलबी भी की थी। उनके निधन से पूरे हरियाणा में शोक की लहर छाई हुई है। कटारिया के निधन पर सीएम खट्टर ने प्रदेश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर सेक्टर-4 MDC से निकलेगी। सांसद का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे श्मशान घाट मनीमाजरा में किया जाएगा।

7 जुलाई 2021 मोदी सरकार 2.0 में रहे मंत्री
बता दें कि रतन लाल कटारिया ने मोदी सरकार 2.0 में मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने 7 जुलाई 2021 तक जल शक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में अंबाला से 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार बाल्मीकि को हराया था। इससे पहले वह बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में अंबाला से 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।