1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी में बवाल, 'दोस्त' को मारी गोली

गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी में बवाल, 'दोस्त' को मारी गोली

 Published : Feb 21, 2024 11:10 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 11:16 pm IST

गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में लगभग एक दर्जन युवकों का ग्रुप जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचा था। झगड़े के दौरान ग्रुप में से कुणाल नाम के युवक ने पिस्तौल निकाली और संदीप पर गोली चला दी। गोली संदीप के हाथ में लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए दोस्तों के एक समूह के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के हाथ में गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात को एक रेस्टोरेंट के अंदर उस समय हुई, जब लगभग एक दर्जन युवकों का ग्रुप जन्मदिन मनाने के लिए यहां पहुंचा था।

रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को भी धमकी दी

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान एक युवक ने रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को भी धमकी दी। जयपुर के रहने वाले रेस्टोरेंट कर्मचारी हर्षद राज कुमावत द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 9 बजे रेस्टोरेंट के अंदर हुई। पुलिस के अनुसार, कुमावत ने अपनी शिकायत में बताया, ''रवि अपने दोस्तों सोनू, योगेन्द्र, नवीन और आठ से 10 अन्य युवकों के साथ सोमवार रात जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए रेस्टोरेंट में आया था। वे सभी पहले से ही नशे में थे। वे खाना खाने लगे और कुछ देर बाद उनका आपस में झगड़ा हो गया।''

हाथ में लगी गोली

शिकायत के मुताबिक, झगड़े के दौरान ग्रुप में से कुणाल नाम के युवक ने पिस्तौल निकाली और संदीप पर गोली चला दी। गोली संदीप के हाथ में लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के बाद मानेसर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।