1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फरीदाबाद: घर के बाहर लगे AC की आउटडोर यूनिट में आग लगने से हादसा, पति-पत्नी समेत बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

फरीदाबाद: घर के बाहर लगे AC की आउटडोर यूनिट में आग लगने से हादसा, पति-पत्नी समेत बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 08, 2025 10:21 am IST,  Updated : Sep 08, 2025 11:10 am IST

हरियाणा के फरीदाबाद में घर के बाहर लगे AC की आउटडोर यूनिट में आग लगने से पति-पत्नी समेत बेटी की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर है।

Faridabad- India TV Hindi
फरीदाबाद के एक घर में आग लगने से हादसा Image Source : REPORTER INPUT

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसने पूरे परिवार की जान ले ली है। फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड कॉलोनी में मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में आग लगने से ये हादसा हुआ है। इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर है। मौत का कारण घर के अंदर दम घुटना बताया जा रहा है। इस हादसे में एक कुत्ते की भी जान गई है।

कैसे फैली आग?

हादसा ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के गेट संख्या 10 के अंदर बनी एक बिल्डिंग के एक फ्लैट में हुआ। एसी यूनिट में शॉर्ट शर्किट हो गया, जिसकी वजह से आग फैल गई। मृतकों में पति सचिन कपूर, पत्नी रिंकू और बेटी सुजान शामिल हैं। वहीं बेटे आर्यन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पहली मंजिल पर एसी के बाद अंदर फ्लैट में आग फैली तो परिवार बचने के लिए नीचे आ गया। सीढ़ियों में धुंआ होने के चलते ये परिवार दूसरी मंजिल पर ही फंस गया। धुआं इतना भर गया कि अंदर दम घुटने से दंपति, बेटी और कुत्ते की मौत हो गई। युवक गंभीर हालत में है।

पहले भी सामने आ चुके हैं दम घुटने से मौत के मामले

दिल्ली-एनसीआर में पहले भी दम घुटने से मौतों के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन ये मौतें कमरे में अंगीठी या हीटर रखने की वजह से फैले धुएं की वजह से हुई थीं। इस बार एसी की आउटडोर यूनिट से आग फैलने और परिवार की धुएं में दम घुटने से मौत का मामला सामने आया। 

ऐसे में ध्यान रखना जरूरी है कि अगर घर में कहीं भी आग लगे तो सबसे पहले घर से बाहर निकलने की कोशिश करें। ये मत सोचें कि आप घर के अंदर खुद आग बुझा सकते हैं, उसके लिए फायर बिग्रेड को फोन करके बुलाएं। जीवन को सुरक्षित रखना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। (इनपुट: फरीदाबाद से नरेंद्र)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।