1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. किसान आंदोलन से जुड़े गुरनाम सिंह चढूनी, पूरे देश के किसानों से की ये अपील

किसान आंदोलन से जुड़े गुरनाम सिंह चढूनी, पूरे देश के किसानों से की ये अपील

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 12, 2024 10:22 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 10:22 am IST

फरवरी महीने से ही जारी किसानों के आंदोलन को अब गुरनाम सिंह चढूनी का भी समर्थन मिल गया है। चढूनी ने अपने समर्थकों से कहा है कि वह भी दिल्ली जाने की तैयारी कर लें।

किसान आंदोलन से जुड़े गुरनाम सिंह चढूनी।- India TV Hindi
किसान आंदोलन से जुड़े गुरनाम सिंह चढूनी। Image Source : INDIA TV

कुरुक्षेत्र: किसान आंदोलन में हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के साथ मिलकर आंदोलन लड़ने का ऐलान किया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने संगठन के लोगों से 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की है। बता दें कि किसानों का आंदोलन पिछले महीने से ही जारी है, लेकिन चढूनी अब तक इस आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि अब वह खुद भी इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं और अपने समर्थकों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है।

पिछले महीने से चल रहा आंदोलन

दरअसल, बीते 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है, लेकिन बहुत से किसान नेता इस आंदोलन से अभी तक दूरी बनाए हुए हैं। इन्हीं नेताओं में से एक नाम हरियाणा के गुरनाम सिंह चढूनी का भी है। हालांकि अब उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओ से हुई बातचीत के बाद उनका समर्थन किया है। इसके साथ ही गुरनाम सिंह चढूनी ने एसकेएम के साथ मिलकर आंदोलन लड़ने की बात कही है। वहीं अब 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही किसान महापंचायत में शामिल होने को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने समर्थकों से अपील की है। 

गुरनाम सिंह चढूनी ने क्या कहा

गुरनाम सिंह चढूनी ने एक्स पर लिखा है कि '14 तारीख को जो एसकेएम की दिल्ली जाने की कॉल है उस दिन सभी किसान साथी अपना एड़ी से चोटी तक पूरा जोर लगा दें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली रामलीला मैदान में जरूर पहुंचें। हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी अपने काफिले पे झंडे लगाके कूच करें!' वहीं पंजाब के किसान नेता राजेवाल ने गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा समर्थन करने पर उनका आभार जताया है। राजेवाल ने कहा है कि हम सब पिछले आंदोलन की तर्ज पर इस बार भी साथ मिलकर आंदोलन लड़ेंगे और जीतेंगे।

(कुरुक्षेत्र से अमित भटनागर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

आंध्र प्रदेश में NDA की सीटों पर बनी बात, जानें BJP-TDP-JSP में किसे मिलीं कितनी सीटें

हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे मनोहर लाल खट्टर, सामने आई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।