1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. रईसजादे का तांडव: रोडवेज बस के आगे फॉर्च्यूनर ले जाकर लहराई पिस्तौल, सवारियों पर चढ़ाने लगा कार; VIDEO वायरल

रईसजादे का तांडव: रोडवेज बस के आगे फॉर्च्यूनर ले जाकर लहराई पिस्तौल, सवारियों पर चढ़ाने लगा कार; VIDEO वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 30, 2025 10:34 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 10:32 am IST

नशे में धुत एक रईसजादे के तांडव का वीडियो सामने आया है। उसने अपनी फॉर्च्यूनर रोडवेज बस के सामने कर पिस्तौल लहराया। इतना ही नहीं, उसने बस सवार यात्रियों को टक्कर मारने की भी कोशिश की।

पिस्तौल लहराता फॉर्च्यूनर कार सवार गिरफ्तार- India TV Hindi
पिस्तौल लहराता फॉर्च्यूनर कार सवार गिरफ्तार

हरियाणा में अपराधियों पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है और इसका जीता जागता उदाहरण हरियाणा के सोनीपत की सड़कों पर दिखाई दिया। शनिवार को गोहाना से सोनीपत रोड पर एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि ये क्या हो रहा है। 

दरअसल, जींद डिपो से दिल्ली के लिए निकली हरियाणा रोडवेज की बस के सामने एक रईसजादे ने पहले तो हथियार लहराया और फिर जब चालक ने बस रोकी तो सवारियों को टक्कर मारने की कोशिश करते हुए यह रईसज़ादा मोहम्मद संजय खान अपनी फॉर्च्यूनर कार को भगा ले गया और आगे कुछ ही दूरी पर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने उसे नशे की हालत में हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था पूरा मामला?

जींद डिपो से दिल्ली के लिए निकली हरियाणा रोडवेज की बस के चालक सियाराम ने बताया कि गोहाना से सोनीपत रोड पर एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने अचानक उनकी बस के सामने गाड़ी लगा दी और हथियार लहराने लगा। जब चालक ने बस रोकी, तो आरोपी मोहम्मद संजय ने बस में सवार यात्रियों को अपनी कार से टक्कर मारने की कोशिश की। चालक सियाराम की सूझबूझ से बस को साइड में रोका गया। इसके बावजूद, आरोपी ने यात्रियों को कुचलने का प्रयास करते हुए अपनी फॉर्च्यूनर कार को भगा ले गया। हालांकि, कुछ ही दूरी पर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को नशे की हालत में धर दबोचा।

आरोपी को पड़कने में पुलिस ने दिखाई तेजी

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरियाणा रोडवेज बस चालक सियाराम ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर सोनीपत सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में तेजी दिखाई।

दिल्ली पुलिस का स्टिकर और लाल बत्ती

बताया जा रहा है कि आरोपी की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार पर दिल्ली पुलिस का स्टिकर, लाल बत्ती और सायरन भी लगा हुआ था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस का बयान

एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना से सोनीपत रोड पर बस को साइड ना देने को लेकर एक कार चालक ने नशे में हरियाणा रोडवेज चालक को हथियार दिखाया और लापहरवाही से गाड़ी चलाई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसके पास से बरामद हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद संजय खान बुराड़ी दिल्ली का रहने वाला है।

(रिपोर्ट- सन्नी मलिक)

ये भी पढ़ें- 

अहमदाबाद के स्कूल से हैरान करने वाला CCTV फुटेज आया सामने, भड़के छात्रा के पिता ने टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

युवक को पीटते हुए VIDEO किया वायरल, जमीन पर लिटाकर बरसाते रहे लात-घूंसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।