1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. युवक को पीटते हुए VIDEO किया वायरल, जमीन पर लिटाकर बरसाते रहे लात-घूंसे

युवक को पीटते हुए VIDEO किया वायरल, जमीन पर लिटाकर बरसाते रहे लात-घूंसे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 30, 2025 07:50 pm IST,  Updated : Jun 30, 2025 08:04 pm IST

जबलपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को तालिबानी सजा दी है। युवक को बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बदमाशों ने युवक से की मारपीट- India TV Hindi
बदमाशों ने युवक से की मारपीट

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को तालिबानी सजा दी है। युवक को बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस प्रशासन के सामने एक नई चुनौती पेश कर दी है। घटना गोहलपुर थाना इलाके के चंडाल भाटा क्षेत्र की बताई जा रही है।

जमीन पर लिटाकर मारपीट की

जानकारी के अनुसार, कुछ बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को पहले निर्वस्त्र किया, फिर उसे जमीन पर लिटाकर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने इस क्रूरता का वीडियो भी बनाया और उसे 'only surya malik shahar main' कैप्शन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन से चार युवक पीड़ित को लात-घूंसे बरसाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस

युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना गोहलपुर थाना इलाके के चंडाल भाटा क्षेत्र की है। पुलिस अब इन बदमाश तत्वों की पहचान करने के साथ-साथ उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

(रिपोर्ट- देबजीत देब)

ये भी पढ़ें-

JNU छात्र नजीब अहमद लापता केस हुआ बंद, कोर्ट ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट को दी मंजूरी

अहमदाबाद के स्कूल से हैरान करने वाला CCTV फुटेज आया सामने, भड़के छात्रा के पिता ने टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।