1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. जहर खाकर सरकारी टीचर ने दी जान, मरने से पहले 8 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

जहर खाकर सरकारी टीचर ने दी जान, मरने से पहले 8 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 04, 2025 07:48 am IST,  Updated : May 04, 2025 08:00 am IST

नूंह में एक सरकारी टीचर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से आठ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें टीचर ने अपने सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हरियाणा के नूंह जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय के टीचर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की है। मौके से आठ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें टीचर ने खोरी खुर्द गांव स्थित स्कूल में अपने सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

8 टीचर्स के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने नोट में नामित आठ शिक्षकों के खिलाफ सदर ताउरू पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के माजरा गांव के रहने वाले जयपाल (48) खोरी खुर्द गांव के सरकारी स्कूल में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के रूप में काम करते थे।

इलाज के दौरान हो गई मौत 

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जयपाल और उनके कुछ साथियों के बीच स्कूल परिसर में पेड़ों की कटाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर जयपाल ने स्कूल परिसर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

वहीं, एक अन्य खबर में दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। लड़की की उम्र 14 से 16 साल के बीच बताई गई, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) अमित गोयल ने कहा, “शव को सुबह करीब 6:75 बजे एक राहगीर द्वारा देखे जाने पर प्रशांत विहार थाने को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव दुपट्टे से पेड़ से लटका हुआ मिला।” पेड़ के नीचे लड़की की चप्पलें पड़ी मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने यह कदम उठाने से पहले उन्हें उतार दिया था। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आसमान से हुई फूलों की बारिश

राजस्थान में इंटरनेशनल बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर, बीएसएफ ने की कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।