1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 6 साल के बेटे ने पानी देने से किया मना तो दीवार पर कई बार पटका सिर, पुलिस ने बताई दरिंदगी की कहानी

6 साल के बेटे ने पानी देने से किया मना तो दीवार पर कई बार पटका सिर, पुलिस ने बताई दरिंदगी की कहानी

 Published : May 11, 2025 11:16 pm IST,  Updated : May 11, 2025 11:16 pm IST

हरियाणा के गुरुग्राम में एक निर्दयी पिता ने अपने 6 वर्षीय बेटे की दीवार पर पटक-पटक कर जान ले ली। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

haryana- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक कॉलोनी में एक शख्स ने शराब के नशे में अपने 6 साल के बेटे को जान से मार दिया, कारण बस इतना है कि बेटे ने उसे पानी देने से मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार का रहने वाला है और यहां वह मजदूरी कर परिवार के साथ रहता है।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने बताया कि उसने शनिवार को बिहार निवासी सुमन कुमार सिंह को शक्ति नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 6 मई को सरकारी अस्पताल से सूचना मिली थी कि सत्यम नाम का एक बच्चा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ने पर रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआईएमएस) रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मां ने दर्ज कराई शिकायत

बच्चे की मां ने 7 मई को सेक्टर 10 थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और शनिवार को जांच के बाद गिरफ्तार किए गए सुमन सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सुमन सिंह मजदूरी करके गुजर बसर करता था।

पुलिस ने आगे बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी सुमन ने बताया कि 6 मई को वह काम के लिए गया लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला, इस पर वह घर लौट आया और शराब पीने लगा।’’

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "जब आरोपी ने अपने बेटे सत्यम से पानी मांगा तो बेटे ने मना कर दिया। इस पर सुमन ने गुस्से में आकर बेटे सत्यम को थप्पड़ मार दिया, तो बच्चे ने कहा कि वह अपनी मां से इसकी शिकायत करेगा। इसके बाद आरोपी आगबबूला हो गया, फिर गुस्से में सुमन ने सत्यम का सिर कई बार दीवार पर पटक दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

(इनपुट- पीटीआई)

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम में हाई-टेक चोरी: एक्सिक बैंक के ATM को बिना छुए उड़ा लिए 10 लाख रुपये

'झूठ, छल और धोखा पाकिस्तान के हथियार', अनिल विज ने पाकिस्तान को कहा 'नापाकिस्तान'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।