1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. शादी के बाद बहन के नहीं थी कोई औलाद, सूनी गोद भरने के लिए ढाई साल के बच्चे को किडनैप कर लाया भाई

शादी के बाद बहन के नहीं थी कोई औलाद, सूनी गोद भरने के लिए ढाई साल के बच्चे को किडनैप कर लाया भाई

 Published : Mar 14, 2024 07:22 am IST,  Updated : Mar 14, 2024 07:22 am IST

धर्मपाल ने अपनी बहन के लिए बच्चे का अपहरण किया था लेकिन उसने बच्चे को लेने से इनकार कर दिया इसलिए वह उसे अपने घर ले गया और उसकी देखभाल करने लगा। पुलिस ने उसके घर से बच्चे को बरामद कर लिया और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया।

पुलिस ने निःसंतान बहन...- India TV Hindi
पुलिस ने निःसंतान बहन के लिए बच्चे का अपहरण करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मासूम के अपहरण के बाद जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो अपहरणकर्ताओं ने जो वजह बताई उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शख्स ने ढाई साल के बच्चे का अपहरण इसलिए किया, क्योंकि उसकी बहन निःसंतान थी। बच्चे को गढ़ी गांव से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

बहन ने बच्चे को लेने से किया इनकार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय धर्मपाल उर्फ बिट्टू उर्फ रावण ने 26 फरवरी को राम विहार कॉलोनी इलाके से ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था। अधिकारियों के मुताबिक धर्मपाल ने अपनी बहन के लिए बच्चे का अपहरण किया था लेकिन उसने बच्चे को लेने से इनकार कर दिया इसलिए वह उसे अपने घर ले गया और उसकी देखभाल करने लगा।

बच्चे को माता-पिता को सौंपा

उन्होंने बताया कि अपहरण के एक दिन बाद FIR दर्ज की गई थी और गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को गढ़ी गांव में धर्मपाल के घर से बच्चे को बरामद कर लिया और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में बेकाबू कार ने भरे बाजार में 15 लोगों को रौंदा, महिला की मौत; हादसे का खतरनाक VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।