1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. खेलते-खेलते गर्म पानी की बाल्टी में गिरा ढाई साल का बच्चा, झुलसने से मौत; बंदरों को भगाने चली गई थी मां

खेलते-खेलते गर्म पानी की बाल्टी में गिरा ढाई साल का बच्चा, झुलसने से मौत; बंदरों को भगाने चली गई थी मां

 Published : Feb 23, 2024 08:00 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 08:00 pm IST

महिला बेटे को नहलाने के लिए छत पर ले गई थी। बच्चे की मां ने उसे छत पर अकेला छोड़ दिया था और वहां गर्म पानी की बाल्टी रखी थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। मासूम गंभीर रूप से झुलस गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई वर्षीय एक बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को सोहना इलाके के दमदमा ढाणी गांव में हुई और गुरुवार की दोपहर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

बेटे को नहलाने के लिए छत पर ले गई थी मां

पुलिस ने बताया कि सोमवार को महिला बेटे को नहलाने के लिए छत पर ले गई थी। बच्चे की मां ने उसे छत पर अकेला छोड़ दिया था और वहां गर्म पानी की बाल्टी रखी थी। महिला बंदरों भगाने के लिए चली गई थी। सोहना शहर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ मिनट बाद ही मां को बच्चे के चिल्लाने की आवाज आई। जब वह लौटी तो देखा कि उसका बेटा बाल्टी में गिर गया है।

मासूम को सफदरजंग रेफर किया गया

उन्होंने बताया कि इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘हमने मृत बच्चे के एक रिश्तेदार के बयान के आधार पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।