1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज भी, कई केंद्रीय मंत्रियों समेत सीएम होंगे शामिल, सीटों पर होगी खास चर्चा

हरियाणा: BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज भी, कई केंद्रीय मंत्रियों समेत सीएम होंगे शामिल, सीटों पर होगी खास चर्चा

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 23, 2024 06:41 am IST,  Updated : Aug 23, 2024 06:45 am IST

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हरियाणा बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में राज्य की विधानसभा सीटों की प्रोफाइल को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हो रही है।

हरियाणा बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक- India TV Hindi
हरियाणा बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक Image Source : FILE PHOTO-PTI

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। सभी पार्टियों में चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का दौर जारी है। हरियाणा बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पहले दिन यानी गुरुवार को करीब 3 घंटे चली। शुक्रवार को भी बैठक जारी रहेगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए।

बिप्लब कुमार देब और कुलदीप बिश्नोई भी हुए शामिल

इसके साथ ही चुनाव सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक कुलदीप बिश्नोई, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सह-प्रभारी संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली शामिल हुए।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैप्टन अभिमन्यु हुए शामिल

गुरुवार को हुई हरियाणा बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, सांसद धर्मवीर सिंह, कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत अन्य कई नेता शामिल हुए।

सीटों की स्थिति जानी गई

वहीं, इस बैठक में गुरुवार को पांच जिलों के पदाधिकारियों से उन जिलों की सीटों की स्थिति जानी गई। शुक्रवार को बाकी जिलों की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में चर्चा हुई कि बीजेपी की कल्याणकारी नीतियों से होने वाले लाभों को जनता को चुनाव प्रचार के दौरान मजबूती के साथ बताया जाए।

जीतने वाले कैंडिडेट्स को ही दी जाएगी टिकट

इसके साथ ही सीनियर नेताओं ने जिले और प्रदेश के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि टिकट जीतने वाले कैंडिडेट्स को ही दी जाएगी। बैठक में हरियाणा के सीनियर नेताओं से सुझाव भी लिए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।