1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: 32 साल के दलित युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से अलग किया, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा: 32 साल के दलित युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से अलग किया, पुलिस जांच में जुटी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 15, 2026 04:21 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 06:07 pm IST

रोहतक में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां के एक युवक का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया गया है।

Rohtak- India TV Hindi
रोहतक में दलित युवक की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक दलित युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान गांव इस्माईला के नीरज के रूप में हुई है। वह 32 साल का था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

रोहतक के थाना सांपला के अंतर्गत आने वाले गांव इस्माइलां में एक दलित युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। हत्यारे के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बस इतना पता लग पाया है कि किसी ने तेज धार हथियार से गर्दन काटकर हत्याकांड को अंजाम दिया है।

युवक का शव सुबह गांव की पानी की डिग्गी में मिला। मृतक का नाम नीरज था और वह महज 32 साल का था। पुलिस और FSL की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच डर का माहौल है। घटना के विजुएल इतना डराने वाले हैं कि एक सामान्य इंसान की उन्हें देखकर हालत खराब हो जाए। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो वह भी दंग रह गई। बेहद क्रूरता के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया था।

मामले की जांच जा रही है और लोगों का कहना है कि ऐसी घटना को अंजाम देने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल तो आरोपी के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

अभी तक हत्या के पीछे की कोई वजह या फिर मृतक की दुश्मनी के बारे में भी कोई अपडेट नहीं मिल सका है। आसपास के इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पुलिस से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा उठाएगी और क्रूरता के साथ किए गए इस हत्याकांड की सच्चाई जनता के सामने आ पाएगी। 

देखना ये होगा कि पुलिस इस केस को सुलझाने में कितना समय लेती है। फिलहाल तो इस घटना से दलित समाज में रोष का माहौल है। (रिपोर्ट- सुनील कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।