1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में महंगा पड़ा प्यार! सनकी बॉयफ्रेंड ने चार्जर की केबल से घोंटा गर्लफ्रेंड का गला, चेहरा भी बिगाड़ा

हरियाणा में महंगा पड़ा प्यार! सनकी बॉयफ्रेंड ने चार्जर की केबल से घोंटा गर्लफ्रेंड का गला, चेहरा भी बिगाड़ा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 13, 2024 10:36 pm IST,  Updated : Aug 14, 2024 06:29 am IST

हरियाणा के पानीपत में एक सनकी बॉयफ्रेंड द्वारा गर्लफ्रेंड की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की का बॉयफ्रेंड लगातार उससे पैसे की डिमांड करता था। बॉयफ्रेंड ने चार्जर की केबल से गर्लफ्रेंड का गला घोंटा।

Panipat- India TV Hindi
आरोपी पकड़ा गया Image Source : INDIA TV

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। बॉयफ्रेंड ने 24 साल की गर्लफ्रेंड की चार्जर की केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड ने लड़की की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर भी हमला किया। लड़की का शव पानीपत के खुर्द बुर्द में ऊन मंडी में पड़ा मिला है।

क्या है पूरा मामला?

लड़की पिछले 3 दिन से लापता थी। लड़की का बॉयफ्रेंड लगातार उससे पैसे की डिमांड करता था। वहीं लड़की एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शादी के बहाने से लड़की को बुलाया था 

आरोपी शख्स ने लड़की को शादी के बहाने से मिलने के लिए बुलाया था। रास्ते में युवती के साथ बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की। इसके बाद चार्जर की डाटा केबल से गला घोंटकर लड़की को मौत के घाट उतार दिया। इसका खुलासा लड़की के परिजनों के सामने आने पर हुआ। जिन्होंने बताया कि आरोपी उनकी बेटी से पैसे लेता था, लेकिन अब वह नहीं दे रही थी तो उसकी हत्या कर दी गई।

मृत लड़की की मां साइना ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह पानीपत की अनाज मंडी की गली नंबर दो शिवनगर में अपनी बेटी के साथ रहती है। यहां पर वह काम करती है। उसकी 24 साल की बेटी रूमा थी। वह भी एक फैक्ट्री में काम करती थी। यहीं पर पड़ोस में शहजाद नाम का युवक भी रहता है। जिससे उसकी बेटी रूमा का 2 साल से अफेयर चल रहा था। शहजाद, रूमा से हर महीने उसकी फैक्ट्री से मिलने वाली सैलरी भी ले लेता था और हमेशा उसे शादी करने का झांसा देता था। वह उससे हर तरह की जिद्द भी करता था और हमेशा खुद की ही बातें मनवाता था।

रूमा ने अब उसे रुपए देने से मना कर दिया था। वह पिछले कुछ समय से उसे पैसे नहीं दे रही थी। इसी के चलते शहजाद ने हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। पुलिस को रविवार के दिन उसका शव मिला। (इनपुट: संजीत चौधरी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।