1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के तीन जिलों में आज ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान, अंबाला, जींद और सोनीपत में हो रही वोटिंग

हरियाणा के तीन जिलों में आज ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान, अंबाला, जींद और सोनीपत में हो रही वोटिंग

 Published : Aug 13, 2023 06:44 am IST,  Updated : Aug 13, 2023 07:38 am IST

आज हरियाणा के तीन जिलों में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। अंबाला, जींद और सोनीपत की 5 ग्राम पंचायत आजमपुर, चाबरी, भरताना, रोजखेड़ा और ग्राम पंचायत जुआन-1 में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।

Gram Panchayat elections- India TV Hindi
हरियाणा में आज ग्राम पंचायत चुनाव Image Source : FILE PHOTO

आज हरियाणा के तीन जिलों में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 जिले- अंबाला, जींद और सोनीपत की 5 ग्राम पंचायत आजमपुर, चाबरी, भरताना, रोजखेड़ा और ग्राम पंचायत जुआन-1 में आम चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 28 जुलाई से 3 अगस्त तक भरे दाखिल किए गए। अब आज 13 अगस्त को मतदान है और वोटों की गिनती वोटिंग प्रक्रिया के खत्म होने के तुरंत बाद की शुरू हो जाएगी। इन तीन जिलों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

इस बीच खबर है कि सोनीपत के गांव जुआ- 1 में पानी निकासी को लेकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि जुआ-1 में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा।

किन पंचायतों में हो रहा चुनाव 

बता दें कि अंबाला के नारायणगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत आजमपुर में आज वोटिंग है। जींद जिले में पड़ने वाली ग्राम पंचायत चाबरी, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरताना, उचाना ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायत रोजखेड़ा और सोनीपत की ग्राम पंचायत जुआन-1 के लिए आज 7 बजे से वोटिंग शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।