1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव में हरियाणा की किस सीट पर कौन जीता? यहां देखें पूरी लिस्ट

Haryana Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव में हरियाणा की किस सीट पर कौन जीता? यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Amar Deep
 Published : Jun 04, 2024 08:02 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 11:45 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत सात चरणों में मतदान कराया गया है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में हम जानेंगे कि किस सीट से कौन प्रत्याशी आगे चल रहा है और किसकी जीत हो रही है।

हरियाणा लोकसभा चुनाव।- India TV Hindi
हरियाणा लोकसभा चुनाव। Image Source : INDIA TV

Haryana Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। हरियाणा बीजेपी और कांग्रेस की बीच कांटे की टक्कर रही है। दोनों पार्टियों को 5-5 सीटें मिली हैं। बता दें कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यहां गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। हरियाणा की दस सीटों में अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीट शामिल हैं। किस सीट पर किस उम्मीदवार की जीत हुई है और हार जीत का अंतर क्या रहा है। यह जानने के लिए आप टेबल देख सकते हैं।

क्रमांक लोकसभा क्षेत्र राज्य विजेता पार्टी अंतर
1 अंबाला हरियाणा  वरुण चौधरी कांग्रेस 49036
2 करनाल हरियाणा  मनोहर लाल खट्टर भारतीय जनता पार्टी 232845
3 सोनीपत हरियाणा  सतपाल ब्रम्हचारी कांग्रेस 21816
4 रोहतक हरियाणा  दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस 345065
5 सिरसा हरियाणा  सैलजा कांग्रेस 268497
6 कुरुक्षेत्र हरियाणा  नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी 29021
7 फरीदाबाद हरियाणा  कृष्ण पाल भारतीय जनता पार्टी 172914
8 गुड़गांव हरियाणा  राव इंद्रजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी 75079
9 भिवानी-महेंद्रगढ़ हरियाणा  धर्मवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी 41510
10 हिसार हरियाणा  जय प्रकाश कांग्रेस 63381
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।