1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सहेलियों के साथ लाइब्रेरी से लौट रही थी लड़की, तभी शख्स ने देसी कट्टे से दाग दी 2 गोलियां, देखें Video

सहेलियों के साथ लाइब्रेरी से लौट रही थी लड़की, तभी शख्स ने देसी कट्टे से दाग दी 2 गोलियां, देखें Video

 Published : Nov 04, 2025 07:39 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 08:13 am IST

फरीदाबाद में सिरफिरे ने सरेआम नाबालिग लड़की को गोली मार दी है। लाइब्रेरी से लौट रही लड़की पर लड़के ने दो फायर किए। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

haryana faridabad firing- India TV Hindi
फरीजाबाद में नाबालिग लड़की को मारी गई गोली। Image Source : INDIA TV

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को अपराध की खौफनाक वारदात की घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी है। ये वारदात सोमवार शाम साढ़े पांच बजे की है जब फरीदाबाद के पास बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी में आरोपी युवक ने देसी कट्टे से लड़की पर दनादन दो फायर कर दिये। गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की की हालत स्थिर बताई जा रही है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

कैसे हुई पूरी वारदात?

बल्लभगढ़ इलाके की श्याम कॉलोनी में एक लड़की सहेलियों के साथ लाइब्रेरी से पढ़ाई कर लौट रही थी। युवक पहले से ही उसका पीछा कर रहा था। लड़की जब अपनी गली में पहुंची तो य़ुवक पहले से वहां बाइक लेकर खड़ा था। युवक लड़की के पास गया और देसी कट्टे से उस पर गोली चला दी।लड़की के चिल्लाने पर लोग पहुंचे और जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची है और देसी कट्टा बरामद कर लिया है। जख्मी लड़की ने बताया वो आरोपी लड़के को पहले से जानती है, फिलहाल पुलिस द्वारा केस दर्ज कर के आरोपी की तलाश की जा रही है।

Video में क्या दिखाई दिया?

फरीदाबाद में हुई अपराध की वारदात का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि एक लड़का बाइक से उतरता है। गली में अपनी सहेलियों के साथ जा रही एक लड़की पर दनादन दो बार फायर करता है। एक गोली उसके कंधे पर लगी। दूसरी गोली पेट के पास से छू कर चली गई। आरोपी हथियार वहीं फेंककर मौके से फरार हो जाता है।

लड़की गंभीर रूप से जख्मी

सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी में हुई वारदात के बाद आरोपी देसी कट्टा घटनास्थल पर फेंककर फरार हो गया है। पुलिस एक्शन में है और आरोपी की तलाश कर रही है। लड़की और आरोपी लड़का एक दूसरे को जानते थे। गोली लगने के बाद लड़की गंभीर रूप से जख्मी है और उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- कोर्ट ने रिटायर्ड BSF कर्मी की हरियाणा पुलिस में नौकरी संबंधी याचिका की खारिज, जानिए पूरा मामला

चुनाव लड़ने पर शख्स को किडनैप कर पीटा गया, पंजाब के विधायक के बेटे पर धमकाने का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।