1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Video: 'घरवाले जीजा कहते हैं', हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर की बदतमीजी, कट मारने पर हुआ विवाद तो गालियां दीं, धमकाया

Video: 'घरवाले जीजा कहते हैं', हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर की बदतमीजी, कट मारने पर हुआ विवाद तो गालियां दीं, धमकाया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 22, 2026 08:19 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 08:19 pm IST

हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर ने पहले कट मारा फिर टैक्सी ड्राइवर वीडियो बनाने लगा तो उसके साथ बदतमीजी की और उसे गालियां दीं। नाम पूछे जाने पर कहा कि घरवाले उसे जीजा कहते हैं।

Haryana Bus Driver- India TV Hindi
हरियाणा का आरोपी बस ड्राइवर Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के करनाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा रोडवेज बस का ड्राइवर गालियां देता हुआ नजर आ रहा है। नाम पूछे जाने पर वह कहता है कि उसे जीजा कहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस में शिकायत की तो पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई करने की बजाय कहा कि उन्होंने बस ड्राइवर को समझा दिया है। इसके बाद उसने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

आरोप है कि कट मारने को लेकर हुए विवाद में बस ड्राइवर ने एक टैक्सी ड्राइवर को गालियां दीं। टैक्सी ड्राइवर ने विरोध किया तो बस ड्राइवर ने बस रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। टैक्सी ड्राइवर द्वारा नाम पूछे जाने पर बस ड्राइवर ने जवाब दिया कि घरवाले मुझे जीजा कहते हैं। टैक्सी ड्राइवर ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

12 फरवरी की है घटना

गौरतलब है कि ये घटना 12 फरवरी की है। बसताड़ा टोल प्लाजा के पास कुरुक्षेत्र डिपो की एक तेज रफ्तार किलोमीटर स्कीम की रोडवेज बस (HR 65GV 4493) ने उसकी अर्टिगा कार को कट मारा, जिससे कार पलटते-पलटते बची। जब उसने बस रुकवाकर ड्राइवर को समझाने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि ड्राइवर ने धमकी दी कि "जो तुझसे होता हो कर ले, तुझे जान से मार दूंगा।" 

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

टैक्सी ड्राइवर ने 112 डायल किया। पुलिस ने पहले कहा कि बस को करनाल बस स्टैंड पर रोक लिया है, लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो न बस मिली और न ही पुलिस। बाद में पुलिसकर्मियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हमने ड्राइवर को समझा दिया। मधुबन थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी।

(करनाल से अमित भटनागर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम: बॉयफ्रेंड ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गर्लफ्रेंड हॉस्पिटल में एडमिट, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाई नहर, फिर कोर्ट अकाउंटेंट ने पानी में कूदकर किया सुसाइड

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।