1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: फरीदाबाद में शख्स ने कार रोकने पर पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की, हुआ गिरफ्तार

हरियाणा: फरीदाबाद में शख्स ने कार रोकने पर पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की, हुआ गिरफ्तार

 Reported By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 04, 2025 11:54 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 12:03 am IST

फरीदाबाद में व्यक्ति ने कार रोकने पर पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की है। हालांकि वह बाद में जाम में फंस गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Faridabad- India TV Hindi
आरोपी गिरफ्तार Image Source : REPRESENTATIVE PIC

फरीदाबाद: फरीदाबाद में व्यक्ति ने कार रोकने पर पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की है। दरअसल फरीदाबाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने काले शीशे वाली एक कार को रोका, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी, लेकिन चालक ने कथित तौर पर उसे कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

चालक ने कांस्टेबल को कुचलने का तीन बार प्रयास किया

उन्होंने बताया कि चालक ने कांस्टेबल को कुचलने का तीन बार प्रयास किया, लेकिन वह यातायात जाम में फंस गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में कांस्टेबल सादिक ने बताया कि वह अपने प्रभारी उप निरीक्षक महावीर और होमगार्ड गौरव के साथ मेट्रो मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 

कांस्टेबल ने बताया, "जब मैंने बिना नंबर प्लेट और रंगे हुए शीशे वाली एक कार को सामने से तेज गति से आते देखा तो उसे रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय कार चालक ने मुझ पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन मैं बाल-बाल बच गया।" 

सादिक ने एक राहगीर की मदद ली और उसकी मोटरसाइकिल पर कार का पीछा किया। सादिक ने कहा कि कार चालक को पकड़ लिया गया। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी साहिल कौशिक के रूप में हुई है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।