1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पेड़ से लटकी लाश की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, कपड़े फाड़े गए, सामने आया Video

पेड़ से लटकी लाश की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, कपड़े फाड़े गए, सामने आया Video

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 04, 2025 11:20 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 11:51 pm IST

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित इगतपुरी में एक घटना की जांच करने पहुंची पुलिस के साथ भीड़ ने की मारपीट की है। पुलिस ने 37 लोगों समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस पर हमला। - India TV Hindi
महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस पर हमला। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नासिक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पेड़ से लटकी लाश की जांच करने पहुंचे पुलिसवालों पर ही हमला कर दिया गया है। ये पूरी घटना इगतपुरी इलाके से सामने आई है जहां पर पुलिस के साथ भीड़ ने बुरी तरह से मारपीट की है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों को बीच सड़क पुलिसकर्मियों की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, नासिक जिले के इगतपुरी में पुलिसकर्मियों को भीड़ ने मारा पीटा, पुलिस थाने के कृष्णा गोडसे और रामदास वाघ के कपड़े फाड़ दिए गए। 31 मार्च को वे एक पेड़ से लटकते हुए शव की जांच करने गए थे। इगतपुरी पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया था, जिससे आदिवासी समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। आदिवासी समुदाय ने बताया है कि यह घटना चार दिन पहले हुई थी और पुलिस ने इसे एक छोटी सी घटना मानते हुए इसकी जांच नहीं की।

घटना का वीडियो सामने आया

इगतपुरी के पास पेड़ से लटकी लाश की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ गांव के लोगों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस की जांच से नाखुश लोगों ने बीच सड़क पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इस घटना से जुड़े आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की 9 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों ने क्या बताया?

ग्रामीणों का दावा है कि व्यक्ति की हत्या की गई थी, जबकि पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या थी। इस विवाद के कारण आदिवासी समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना के सिलसिले में इगतपुरी पुलिस स्टेशन में 37 आरोपियों सहित 50 से 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- 7 लाख रुपए से भरी ATM मशीन ही चुरा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई घटना

VIDEO: बाइक सवार का कटा चालान तो ट्रैफिक पुलिस पर ही कर दिया हमला, बीच चौराहे पर लात-घूंसों से की पिटाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।