1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. INDIA TV-CNX Opinion Poll: क्या हरियाणा में BJP को टक्कर देगी कांग्रेस? जानें क्या है जनता का मूड

INDIA TV-CNX Opinion Poll: क्या हरियाणा में BJP को टक्कर देगी कांग्रेस? जानें क्या है जनता का मूड

 Written By: Amar Deep
 Published : Apr 16, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 04:17 pm IST

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इन सीटों पर हरियाणा की आम जनता का क्या मूड है ये जानने के लिए India TV-CNX ने ओपिनियन पोल कराया है। देखें हरियाणा की जनता के मन में क्या है...

ओपिनियन पोल के आंकड़े।- India TV Hindi
ओपिनियन पोल के आंकड़े। Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों पर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। हरियाणा में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी है, तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की तरफ से आप और कांग्रेस पार्टी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ऐसे में लोकसभा चुनाव का ये मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।

हरियाणा की जनता के मन में क्या है?

इसी को लेकर INDIA TV-CNX की ओर से एक ओपिनियन पोल कराया गया है। ओपिनियन पोल के जरिए हमने जनता का मूड जानने की कोशिश की। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 10 में से 8 सीटों पर काबिज होती दिख रही है। ओपिनियन पोल की मानें तो कांग्रेस 2 सीटें जीत सकती है। वहीं हरियाणा में AAP और JJP का खाता खुलता हुआ नहीं नजर आ रहा है।

हरियाणा की सीटों का ओपिनियन पोल- 

  • ओपिनियन पोल के मुताबिक करनाल सीट से मनोहर लाल खट्टर जीतते हुए दिख रहे हैं।
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक कुरुक्षेत्र सीट से नवीन जिंदल जीतते हुए दिख रहे हैं।
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक रोहतक सीट से बीजेपी की हार होती दिख रही है, यहां पर दीपेंद्र हुड्डा जीतते हुए दिख रहे हैं।
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक सिरसा सीट से भी बीजेपी हारती हुई दिख रही है जबकि कांग्रेस इस सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक फरीदाबाद सीट से कृष्णपाल गुर्जर जीत सकते हैं।
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 

INDIA TV-CNX Opinion Poll: दिल्ली की 7 सीटों पर क्या है जनता का मूड, क्या फिर से BJP करेगी क्लीन स्वीप?

INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर जनता की राय, आंकड़ों ने चौंकाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।