1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा से होकर जाने वाली 32 ट्रेनें फरवरी 2026 तक कैंसिल, रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट

हरियाणा से होकर जाने वाली 32 ट्रेनें फरवरी 2026 तक कैंसिल, रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 18, 2025 07:19 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 07:35 pm IST

बदलते मौसम को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने 1 दिसंबर से लगभग 32 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में भी कटौती की गई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

चंडीगढ़ः बदलते मौसम को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने एक दिसंबर से लगभग 32 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में भी कटौती की गई है। जानकारी देते हुए अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन पर इंतजाम किए गए हैं। हर बार लास्ट मोमेंट पर ट्रेन कैंसिल होती थी लेकिन इस बार पहले से ही शेड्यूल जारी कर दिया है कौन सी ट्रेन रद्द रहेंगे। दरअसल ये कदम संभावित कोहरा और खराब मौसम को देखते हुए उठाया गया है। 

यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

अंबाला से अब अगले 15 दिन बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दरअसल रेलवे ने मौसम में बदलाव का हवाला देते हुए 56 ट्रेनों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं। इन आदेश के तहत आगामी तीन माह यानी दिसंबर से लेकर फरवरी तक 32 ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा। वहीं 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में भी कटौती की गई। 

कैंसिल होने वालों में लंबी दूरी की ट्रेन भी शामिल 

इन ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली सबसे व्यस्त हरिहर एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए लगभग 32 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 20 ट्रेनों के संचालन में भी कटौती की गई है। इससे पहले अक्सर ये होता था कि लास्ट मोमेंट पर ट्रेन कैंसिल होती थी जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब पहले से ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

इन जगहों पर भी कैंसिल रहेंगी ट्रेनें

वहीं, घने कोहरे के कारण, सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें 1 दिसंबर से 2026 फरवरी तक निलंबित रहेंगी। कुछ सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों के फेरे कम किए जाएंगे। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 1 दिसंबर से 12 फरवरी तक, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 26 फरवरी तक, संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 2 मार्च तक, आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।