1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दुकान के बाहर पेशाब कर रहा था अमेरिकी, युवक ने टोका तो हरियाणा के युवक की गोली मारकर हत्या

दुकान के बाहर पेशाब कर रहा था अमेरिकी, युवक ने टोका तो हरियाणा के युवक की गोली मारकर हत्या

 Published : Sep 08, 2025 06:24 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 06:33 pm IST

गांव के प्रधान ने बताया कि मृतक युवक करीब तीन साल पहले ही अमेरिका गया था। जहां वह एक दुकान में सिक्योरिटी गॉर्ड का काम करता था। जहां एक अमेरिकी ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

हरियाणा के जींद जिले के एक युवक कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब उसने एक स्थानीय निवासी को उस दुकान के बाहर सड़क पर पेशाब करने से रोका। जहां वह काम करता था। पीड़ित के परिवार ने यह जानकारी दी। 

3 साल पहले अमेरिका गया था युवक

जींद के बराह कलां गांव के प्रधान सुरेश कुमार गौतम ने सोमवार को बताया कि उनके गांव के 26 वर्षीय युवक कपिल की शनिवार को हत्या कर दी गई। वह करीब तीन साल पहले अमेरिका गया था। गांव के मुखिया ने पीड़ित परिवार के हवाले से फोन पर बताया, 'कपिल को एक स्थानीय निवासी ने तब गोली मार दी जब उसने उसे सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने की कोशिश की।' 

दुकान में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कर रहा था नौकरी

उन्होंने बताया कि कपिल अमेरिका में एक दुकान में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता था। उन्होंने बताया, 'कपिल ने ड्यूटी पर रहते हुए एक व्यक्ति को उस दुकान के बाहर सड़क पर पेशाब करते देखा, जहां वह काम करता था और आपत्ति जताई। बाद में कपिल और उस व्यक्ति के बीच विवाद हुआ और फिर आरोपी ने बंदूक निकालकर उसे गोली मार दी।' 

अब केंद्र और हरियाणा सरकार से मदद की अपील

प्रधान ने कहा, 'बाद में कपिल के परिवार को घटना की जानकारी मिली।' तब से परिवार गमगीन है। उन्होंने बताया, 'कपिल के परिवार में उसके माता-पिता और दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता किसान हैं और उनके पास थोड़ी जमीन है।' गौतम ने केंद्र और हरियाणा सरकार से युवक के पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।