1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को मुंबई पुलिस ने पानीपत से उठाया, एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग में रहा है शामिल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को मुंबई पुलिस ने पानीपत से उठाया, एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग में रहा है शामिल

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 17, 2024 10:00 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 10:13 am IST

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। हरियाणा से मुंबई पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

पानीपतः कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का शूटर हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने शूटर सुक्खा को पानीपत के सेक्टर 29 थाना एरिया से गिरफ्तार कर किया है। आरोपी पानीपत के रेल कलां गांव का रहने वाला है। डीएसपी सतीश वत्स ने शूटर सुक्खा के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पहचान बदलने के लिए बढ़ा रखा था बाल और ढाढ़ी

जानकारी के अनुसार, सुक्खा को गिरफ्तार करने के लिए पानीपत पुलिस और मुंबई पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। शूटर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ढाढ़ी बढ़ा रखी थी और बाल बढ़ा रखे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी को पानीपत कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस मुंबई ले जाएगी।

 सलमान खान के घर पर फायरिंग में शामिल होने का आरोप

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में सुक्खा शामिल रहा है। आरोप है कि उसने हथियार भी उपलब्ध कराया था। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। फिलहाल मुंबई पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद पुलिस आज शाम तक उसे मुंबई लेकर जाएगी। 

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर मुंबई पुलिस की कड़ी नजर

बता दें कि अभी हाल में महाराष्ट्र के सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के शामिल होने का शक है। इसलिए मुंबई पुलिस लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े अपराधियों की धड़पकड़ तेज कर दी है। मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में शुभम लोनकर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। 

रिपोर्ट- संजीत चौधरी, पानीपत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।