1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. कांग्रेस ने हरियाणा से 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान, दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा को भी टिकट

कांग्रेस ने हरियाणा से 8 प्रत्याशियों का किया ऐलान, दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा को भी टिकट

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 25, 2024 11:24 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 06:21 am IST

कांग्रेस ने गुरुवार को हरियाणा के लिए अपने 8 लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस की हरियाणा लिस्ट में किन नेताओं के नाम शामिल हैं।

lok sabha elections 2024- India TV Hindi
lok sabha elections 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, विभिन्न दल अब भी कई राज्यों में अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की रात कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की 8 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट में कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा का भी नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने किस नेता को किस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। 

इन नेताओं को मिला टिकट

कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 8 पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी शैलजा को टिकट दिया है। वहीं, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जय प्रकाश, करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भीवानी-महेंद्रगढ़ से राव दन सिंह, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया गया है। 

सिरसा  कुमारी शैलजा
 रोहतक दीपेंद्र हुड्डा
अंबाला वरुण चौधरी
हिसार जय प्रकाश
करनाल दिव्यांशु बुद्धिराजा
सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी
भीवानी-महेंद्रगढ़ राव दन सिंह
फरीदाबाद महेंद्र प्रताप 

हरियाणा में कब है चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन कुल 7 चरणों में किया जा रहा है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ ही मतदान होगा। यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही करनाल विधानसभा सीट पर भी इसी दिन मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही 04 जून को पूरे देश के साथ यहां भी मतगणना होगी और परिणामों का ऐलान किया जाएगा। 

कब-कब हैं लोकसभा चुनाव?

  • पहला चरण- 19 अप्रैल 
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल 
  • तीसरा चरण- 7 मई 
  • चौथा चरण- 13 मई
  • पाचवां चरण - 20 मई
  • छठा चरण- 25 मई
  • सातवां चरण - 1 जून
  • नतीजे- 4 जून

ये भी पढ़ें- चुनाव Flashback: जिसके साथ हरियाणा... केंद्र में उसी की सरकार, अनोखा है राज्य का रिकॉर्ड


Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को चुभ गया 'विरासत टैक्स' पर राजीव गांधी से जुड़ा बयान, कर दिया पलटवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।